उमरिया में लूट की बड़ी वारदात, हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार से छीना ज्वैलरी से भरा बैग

उमरिया.

इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत बड़ा तालाब के पास शनिवार की रात हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित पुरुषोत्तम उर्फ जग्गी पिता फूलचंद सोनी उम्र करीब 43 वर्ष निवासी सोनी मोहल्ला अमरपुर है। उनकी सेंट्रल ग्रामीण बैंक के पास ज्वेलरी की दुकान है। लुटेरों ने लूट की इस घटना को शनिवार की रात उस समय अंजाम दिया, जब पीड़ित दुकान बंद करके घर की तरफ जा रहा था।

दुकान से कुछ दूरी पर लूट

खबर है कि कारोबारी शाम के समय दुकान बंद कर सोनी मोहल्ला स्थित अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बड़ा तालाब के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने हथियारों की मदद से कारोबारी को जान से मारने की धमकी देते हुए ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी वारदात पीड़ित की दुकान से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे पूरा परिवार खासा दहशत में है।

कर रहे थे रैकी

वारदात की सूचना मिलते ही देर रात ही पुलिस हरकत में आ गई। बदमाशों को गिरफ्त में लेने गहन जांच शुरू कर दी गई। बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में पुलिस सघन सर्चिंग अभियान चला रही है, वहीं संभावित आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस पूरे वारदात को जिस तरह बदमाशों ने अंजाम दिया है, उससे साफ है कि बदमाश कई दिनों से कारोबारी की रेकी कर रहे थे और तय समय पर वारदात को अंजाम दिए है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: robbery

Recent Posts

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

30 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

35 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

40 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

40 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

45 minutes ago
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…

55 minutes ago