रीवा में नदी के ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण को तट-विस्तारिकरण की बनायें कार्ययोजना : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रीवा में नदी के ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण को तट-विस्तारिकरण की बनायें कार्ययोजना : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

 उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट में बाढ़ से बचाव के लिये विचार मंथन किया

 उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बाढ़ से बचाव के लिए दिये आवश्यक निर्देश

भोपाल 

रीवा शहर में गत दिनों अत्यधिक वर्षा के कारण जलभराव होने से कई मोहल्ले प्रभावित हुए थे और बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट में बाढ़ से बचाव के लिये विचार मंथन किया। वर्ष 2016 की बाढ़ के बाद सिंचाई विभाग द्वारा बचाव के लिये बनाए गये प्रोजेक्ट में सुझाये गये बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ से बचाव के लिये आवश्यक अंतःक्षेपों पर कार्य के लिए दिशा-निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में नदी के किनारे ग्रीन-बेल्ट में अतिक्रमण को रोकें, जिससे नदी का प्रवाह अवरूद्ध नहीं हो। उन्होंने उन्नत पुल से आगे करहिया की तरफ नदी के प्रवाह में पद्मधर कालोनी से लगे किनारे को दोनों तरफ चौड़ा करने की कार्ययोजना पर कहा कि शासकीय भूमि के अतिरिक्त निजी भूमि स्वामियों की सहमति से यह कार्य कराया जाये, जिससे बार-बार आने वाली बाढ़ से मुक्ति मिले। उन्होंने करहिया पुल के नीचे बने वक्से के अवरोध को हटाने तथा चौड़ाई के बाद चैनलिंग करने के निर्देश दिये। नदी के अपस्ट्रीम में पूर्व निर्मित तीन बांधों के वेस्ट वेयर, बंड को दुरूस्त करने तथा गेट बंद करने की कार्ययोजना भेजें।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पूर्व मुख्य अभियंता आर.एन. शर्मा, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे सहित प्रशासनिक और सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

रायपुर.  आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों को मात देकर बस्तर जिले की दो बेटियों ने…

22 minutes ago
बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और…

30 minutes ago
लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन…

42 minutes ago
नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है -…

47 minutes ago
विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम

विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम

विकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के…

48 minutes ago
महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन…

59 minutes ago