चातुर्मास में मांगलिक कार्य वर्जित, अब करना पड़ेगा 5 माह का इंतजार

भोपाल

देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक चातुर्मास में मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं, लेकिन इस बार चातुर्मास के बीच एक अधिकमास भी रहेगा। ऐसे में पांच माह तक विवाह, गृह प्रवेश मुंडन समेत बड़े मांगलिक कार्यों पर विराम लगा रहेगा।

देवउठनी तक क्षीर सागर में विश्राम करते भगवान विष्णु
देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करते हैं और सृष्टि का कार्यभार भगवान भोलेनाथ संभालते हैं। भगवान के विश्राम के कारण चातुर्मास में विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन संस्कार, प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा आदि बड़े मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। चातुर्मास का समय साधना और आराधना के लिए विशेष माना गया है। इसलिए चातुर्मास में अनेक साधु संत, दंडी, संन्यासी एक ही स्थान पर रहकर साधना करते हैं। वहीं 24 नवंबर से विवाह मुहूर्ताे की शुरूआत होगी। नवंबर में कुल चार दिन और दिसंबर माह में दस दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस तरह नवंबर, दिसंबर में कुल 14 दिन मुहूर्त रहेंगे।

आज और कल होंगी शादियां
देवशयनी एकादशी के मुहूर्त पर भी जमकर शादियां होती हैं, ऐसे में इस शुभ मुहूर्त पर शहर में तकरीबन 200 शादियां होने की उम्मीद है। पं. विष्णु राजौरिया के अनुसार भड़लिया नवमी का मुहूर्त मांगलिक कार्यों के लिए विशेष होता है। मंगलवार को भड़लिया नवमी पर 9 रेखा का मुहूर्त रहेगा। इसके बाद 28 जून को भी शादियां होंगी, वहीं 29 जून को देवशयनी एकादशी से मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे।

अभा भिक्षु महासंघ का धरना जारी
भोपाल। तुलसी नगर में स्थित डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती मैदान में अभा भिक्षु महासंघ मप्र के तत्वावधान में दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। संघ अपनी 19 मांगों को लेकर धरना दे रहा है इसमें बौद्ध मैरिज एक्ट बनाने की मांग भी शामिल है। धरना स्थल पर बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंच कर चर्चा की ओर उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

5 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

5 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

5 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

5 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

5 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

5 hours ago