एमएएनआईटी ने किया अनोखा प्रयोग, पुराने पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलने का तरीका खोजा

भोपाल 

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने एक अनोखा प्रयोग किया है, जिससे पुराने पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में बदला जा सकेगा। यदि आप अपनी पुरानी गाड़ी को बदलना नहीं चाहते, तो अब सिर्फ इंजन बदलकर उसे ईवी में परिवर्तित किया जा सकेगा।

मैनिट ने ईवी-डे के अवसर पर ईवी एक्सपो में लोगों को साफ और सस्ते भविष्य की झलक दिखाई। यह एक्सपो सिर्फ गाड़ियों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच बना जहां तकनीक, पर्यावरण और आम लोगों की जरूरतें एक साथ आईं।

देश-विदेश की बड़ी कंपनियों ने की शिरकत

इस मेगा इवेंट में देश-विदेश की बड़ी कंपनियों ने अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पेश किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के एसीएस मनु श्रीवास्तव तथा प्रशासन विभाग के एसीएस संजय कुमार दुबे सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण टेक ट्रैक केस बैटल रहा जिसमें छात्र और युवा इनोवेटर्स ईवी डिजाइन और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर अपने विजन साझा किया। कंपनियों ने अपने मॉडल्स ने दिखाया कि अब ईवी सिर्फ बड़े शहरों या अमीरों की चीज नहीं रही। दोपहिया वाहनों में किफायती और स्टाइलिश ऑप्शन पेश किए।

नवाचार और टेक्नोलॉजी का संगम

इस एक्सपो की खास बात रही नई बैटरी टेक्नोलॉजी, जिससे गाड़ियां अब ज्यादा दूरी तय कर रही हैं और कम समय में चार्ज हो जाती हैं। साथ ही, स्मार्ट फीचर्स जैसे मोबाइल ऐप से कंट्रोल, रियल टाइम नेविगेशन और सेटी अलर्ट्स भी लोगों को खूब पसंद आए।

छात्रों ने दिखाया कमाल

एक्सपो में टेक ट्रैक केस बैटल नाम की प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें छात्रों ने स्मार्ट ट्रांसपोर्ट और ईवी डिजाइन पर अपने इनोवेटिव आइडिया पेश किए।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: MANIT

Recent Posts

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

49 minutes ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

57 minutes ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

2 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

2 hours ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

2 hours ago