रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड, 50 से ज्यादा टैंकर…

रतलाम
रतलाम में 2 जनवरी की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं. आग की सूचना मिलते ही वहां रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं. इसके बाद भी आग बुझी नहीं. आग ने उलटा एक दो मंजिला को अपने लपेटे में ले लिया. जब बड़ी देर तक आग नहीं बुझी तो टैंकरों का इस्तेमाल कर इस पर काबू पाया गया है. इस आग को बुझाने में जिला प्रशासन के पसीने छूट गए. इसे बुझाने में 12 फायर ब्रिगेड और 50 टैंकरों का इस्तेमाल करना पड़ा.

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लग सकता है. इस अग्निकांड की वजह से फैक्ट्री में रखा प्लास्टिक का सामान पूरी तरह से खाक हो गया. इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के भंगार से प्लास्टिक के गोले बनाए जाते हैं. इन गोलों से प्लास्टिक के दाने बनाए जाते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की सूचना पर रतलाम नगर निगम सहित ईप्का फैक्ट्री की दमकल भी पहुंची थी. इनसे भी जब आग पर काबू नहीं पा सके तो दूसरी जगहों से भी फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ीं. देखते ही देखते आग और फैलती चली गई. आग की लपटें देख स्थानीय लोग डरने लगे. इसके बाद लोगों ने टैंकरों को भी बुलाना शुरू कर दिया.

आग ने घर को भी लिया चपेट में
लोगों ने बताया कि आग को देखते हुए एक के बाद एक 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड मौके पर पुहंच गईं. उनका साथ देने के लिए 50 से ज्यादा टैंकर लाए गए. इतना ही नहीं पास की फैक्ट्री के पानी को भी इस आग को बुझाने में इस्तेमाल किया गया. दूसरी ओर जानकारी में सामने आया है कि आग की वजह से फैक्ट्री के पीछे बना एक दो मंजिला मकान भी चपेट में आ गया, आग की चपेट में आने से मकान को जमकर नुकसान पहुंचा है. वहीं आगजनी की सूचना पर नगर निगम, पुलिस और राजस्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. औद्योगिक थाना पुलिस आग लगने के कारणो का पता लगाने में जुट गई है. अब तक मिली जानकारी में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

रायपुर      ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम एक उन्नत तकनीक है जो जंगलों में…

34 minutes ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन –…

44 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री …

1 hour ago
गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी निकाह रोकने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नए नियम बनाए हैं. गैर…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 8 जुलाई को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र…

1 hour ago
एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री…

1 hour ago