मऊगंज पुलिस पर युवक की शिखा उखाड़ने का आरोप, थाना प्रभारी और एक कॉन्सटेबल को हटाया गया

रीवा
 एमपी के मऊगंज जिले में एक युवक ने शाहपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं उसकी शिखा उखाड़ी और जनेऊ भी तोड़ा है। हालांकि, एसपी रचना ठाकुर ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि युवक उस वक्त शराब के नशे में था और सड़क जाम कर रहा था।

मामला 6 सितंबर का बताया जा रहा है। शाहपुर में एक सड़क हादसे में आशीष साकेत नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के शव को सड़क पर रखकर लोग चक्का जाम कर रहे थे। इसी चक्का जाम का नेतृत्व नरेंद्र मिश्रा नामक युवक कर रहा था। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र मिश्रा शराब के नशे में था। इस दौरान कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
ब्राह्मण समाज की आपत्ति के बाद गरमाया मामला

नरेंद्र मिश्रा ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई। उसकी शिखा उखाड़ी गई और जनेऊ तोड़ा गया। इस मामले ने तूल पकड़ा तो ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इसलिए युवक पर दर्ज हुआ केस

इस मामले में एसपी रचना ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा कि युवक ने जो भी आरोप लगाए है वो सभी निराधार हैं। उसके साथ शिखा उखाड़ने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सड़क हादसे के घटना वाले दिन युवक सड़क जाम का नेतृत्व कर रहा था। इसी के चलते उस पर मामला दर्ज हुआ था। उस दिन वो शराब के नशे में था जिसकी मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है। उसका दोबारा मेडिकल भी कराया गया है।
पुलिस अधिकारी और कॉन्सटेबल को हटाया

एसपी ने कहा कि जो चोटें है वो 24 घंटे पूर्व की बताई जा रही हैं। मेडिकल में शिखा उखाड़ने जैसी कोई बात नही आई है। शिखा उखाड़ने का आरोप निराधार है ऐसी कोई घटना सीसीटीवी मे भी नही पाई गई है। हालांकि जांच को निष्पक्ष बनाने के लिए थाना प्रभारी और एक आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन प्रभारी वीसी बिश्वास और एक कांस्टेबल को सक्रिय ड्यूटी से हटा दिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: police

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

10 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

11 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

12 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

12 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

12 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

13 hours ago