महापौर भार्गव ने बताया- इंदौर में रंग पंचमी पर ऐतिहासिक ‘गेर’ विदेशी मेहमानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होती है

इंदौर
रंग पंचमी पर निकलने वाली ऐतिहासिक और पारंपरिक 'गेर' को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में नगर निगम के अधिकारियों और एमआईसी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें गेर आयोजन की व्यवस्थाओं और सफाई अभियान की रूपरेखा तैयार की गई।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर की यह ऐतिहासिक गेर न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि विदेशी मेहमानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होती है। इसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी आगंतुक को असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि गेर समापन के दो घंटे के भीतर पूरे इलाके की सफाई पूरी कर ली जाए। इस कार्य के लिए सैकड़ों सफाईकर्मी और अत्याधुनिक मशीनों की सहायता ली जाएगी।

सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर
महापौर ने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य को अत्यधिक प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण भी निकट है। यदि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही हुई तो यह शहर की स्वच्छता रैंकिंग पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

देश विदेश से गेर देखने आते हैं लोग
महापौर ने कहा की रंग पंचमी की यह गेर हमारी परंपरा का हिस्सा है और इसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो और सफाई अभियान भी पूरी तत्परता के साथ किया जाए।

नगर निगम की रणनीति
बैठक में महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिया कि हर कार्य को तय योजना के अनुसार किया जाए। सफाई कार्य के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के साथ ही हाई-टेक मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

43 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

58 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

58 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago