प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में दवाईयाँ और सर्जिकल सामाग्री सुलभता से मिलेगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में दवाईयाँ और सर्जिकल सामाग्री सुलभता से मिलेगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

जन औषधि केन्द्र में तीन हजार प्रकार की दवाईयां और तीन सौ प्रकार की सर्जिकल सामाग्री मिलेगी  – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का लोकार्पण किया

भोपाल
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मंडला में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। जन औषधि केन्द्र में तीन हजार प्रकार की दवाईयां और तीन सौ प्रकार की सर्जिकल सामाग्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से देश के नागरिकों को पांच लाख रूपए तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने देश में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर सेवाभाव के साथ काम करने की अपील की है। जिससे हमारे देश के नागरिक स्वच्छता को अपनाकर निरोग व स्वस्थ रह सकें। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंगलवार को जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद थे।

मंत्री उइके और सांसद कुलस्ते ने उप स्वास्थ्य केंद्र और पं. जवाहरलाल नेहरू बालक माध्यमिक शाला महाराजपुर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने देश के यशस्वी प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ अभियान के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र महाराजपुर और पं. जवाहर लाल नेहरू बालक माध्यमिक शाला महाराजपुर में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

4 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

4 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago