उज्जैन में मेडिसिटी की स्थापना होगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बच्चों की ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में जल्द ही मेडिसिटी की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मेडिसिटी परिसर में चिकित्सा की तमाम सुविधाओं के साथ मेडिकल कॉलेज भी होगा। प्रारंभिक तौर पर इसके लिए जिला चिकित्सालय परिसर और आसपास के क्षेत्र का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कालिदास अकादमी में फाईन आर्ट में शहर के टेलेन्ट को प्रोत्साहित कर आगे बढऩे के उद्देश्य से ‘अक्षरविश्व’ द्वारा आयोजित ‘रंगसंग ड्राईंग एण्ड पेंटिंग कॉम्पिटीशन’ के 17 वें सेशन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों का प्रमुखता से योजना बनाकर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और इसमें योगदान के लिए मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं रहने वाला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि कल ही उन्होंने सागर में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की है। उज्जैन में भी विकास के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतिभागी बच्चों से कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर वह अपने-अपने घरों में दीप जलाएं मिठाइयां बांटे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। आयोजन के लिए अक्षरविश्व परिवार को शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अक्षर विश्व के प्रधान संपादक सुनील जैन प्रबंध निदेशक श्रेय जैन और एवी न्यूज़ डायरेक्टर श्रुति जैन ने किया। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, समाजसेवी डॉ. सतविंदर कौर सलूजा और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रतियोगिता में 5000 से अधिक बच्चों ने शिरकत की।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

13 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

13 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

13 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

13 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

13 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

13 hours ago