राज्यमंत्री के अध्यक्षता में चितरंगी में बैठक हुई आयोजित

राज्यमंत्री के अध्यक्षता में चितरंगी में बैठक हुई आयोजित

मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दिया आवश्यक निर्देश

 सिंगरौली
सिंगरौली जिलें में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी का आगमन दिनांक 1.08.2024 को चितरंगी उपखण्ड चितरंगी में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय चितरंगी के सभाकंक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता सहित जिला के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभा स्थल की तैयारियां सहित हितग्राहियों को दिये जाने वाले लाभ के साथ साथ सभा स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के पश्चात माननीय राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वही उपस्थित विधायक गणो के द्वारा भी अपने सुझाव दिये गये।

सभा स्थल एवं हेलीपैड का लिए जायजाः- बैठक के पश्चात उतकृष्ट विद्यालय खेल मैदान चितरंगी में सम्पन्न होने वाले सभा स्थल का जायजा लिया गया। साथ ही हेलीपैड सकरिया में तैयार किया गया है उसका भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर डीआईजी रीवा साकेत प्रसाद पाण्डेय, अपर आयुक्त अरूण परमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

रायगढ़ इस्पात संयंत्र में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पूंजी पथरा स्थित रायगढ़…

59 minutes ago
गुणवत्ता की निगरानी के मानक मापदंड किए जाए निर्धारित : राज्यपाल पटेल

गुणवत्ता की निगरानी के मानक मापदंड किए जाए निर्धारित : राज्यपाल पटेल

गुणवत्ता की निगरानी के मानक मापदंड किए जाए निर्धारित : राज्यपाल पटेल  राज्यपाल ने सिकल…

1 hour ago
कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

विशेष लेख कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं पारंपरिक धरोहर से आधुनिक…

1 hour ago
बस्तर के 30 मेधावी छात्र सीखेंगे सेमीकंडक्टर तकनीक, IIT मद्रास में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

बस्तर के 30 मेधावी छात्र सीखेंगे सेमीकंडक्टर तकनीक, IIT मद्रास में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

जगदलपुर. बस्तर संभाग के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक…

2 hours ago
जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री…

2 hours ago
डिटर्जेंट गोदाम की आड़ में बन रहा था गुटखा, किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस

डिटर्जेंट गोदाम की आड़ में बन रहा था गुटखा, किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग. दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गुटखा और…

3 hours ago