1 अप्रैल से 4 रुपए महंगा मिलेगा दूध, पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बाद महंगाई का नया असर

धार
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते देश में गैस सिलेंडरों और पेट्रोल-डीजल को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं मध्य प्रदेश के धार जिले में लोगों को बड़ा झटका लगने जा रहा है. धार में आज  1 अप्रैल से दूध के दामों में बढ़ोत्तरी हुई . दुग्ध उत्पादक संघ ने एक-दो रुपए नहीं बल्कि 4 रुपए की वृद्धि दूध के दामों में की गई . जिसके बाद आम उपभोक्ताओं पर इसका आर्थिक प्रभाव पड़ेगा.

60 रुपए का दूध अब 64 रु. में मिलेगा
धार में दूध के दाम बढ़ाने को लेकर दुग्ध उत्पादक संघ और दूध विक्रेता की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी. जहां सभी की सहमति से दूध की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है. जिसके बाद धार में वर्तमान में ₹60 प्रति लीटर बिक रहा दूध अब ₹64 प्रति लीटर हो जाएगा. दुग्ध उत्पादकों का कहना है कि पिछले तीन सालों से दूध के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जबकि इस दौरान पशु, आहार सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है.

1 अप्रैल से बढ़ी हुई कीमतों पर दूध
दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि "बढ़ती महंगाई और पशु आहार की लागत में भारी वृद्धि के कारण अब दूध के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गया है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से लागत और बिक्री मूल्य के बीच असंतुलन बना हुआ था, जिसे अब संतुलित करने के लिए यह कदम उठाया गया है." वहीं, दूध विक्रेता संघ के कृष्णकांत सोमानी ने बताया कि "उत्पादकों द्वारा बढ़ाई गई कीमतों को देखते हुए विक्रेताओं ने भी इस निर्णय को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल से सभी विक्रेता बढ़ी हुई दरों पर ही दूध का विक्रय करेंगे."

दूध के दूसरे उत्पादों के बढ़ सकते हैं दाम
रोजमर्रा की जिंदगी में दूध का उपयोग होता है, ऐसे में दूध के दाम बढ़ने से परिवार के बजट पर असर पड़ेगा. दूध के दाम बढ़ने से इसका असर दूसरी वस्तुओं पर भी होगा, जैसे घी, पनीर और दूध से बने दूसरे उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं. दूध और उससे बनने वाले उत्पादों के मूल्य पर राज्य सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं होता, जिसके कारण अलग-अलग क्षेत्रों में दूध के दामों में भिन्नता देखने को मिलती है. ऐसे में जहां एक ओर बिजली दरों में भी वृद्धि की संभावना जताई जा रही है, वहीं दूध के दाम बढ़ने से आम जनता पर आर्थिक बोझ और बढ़ जाएगा.

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: featuredmilk

Recent Posts

CG : ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा, तीन नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से घायल…

CG : ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा, तीन नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से घायल…

बलरामपुर । जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत कमलापुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर बड़ा…

59 seconds ago
राजनांदगांव : खराब सड़कों से बारिश में लोगों को होगी परेशानी…

राजनांदगांव : खराब सड़कों से बारिश में लोगों को होगी परेशानी…

राजनांदगांव | शहर के कई हिस्सों की सड़कें उखड़ चुकी है। इन सड़कों की वजह…

23 minutes ago
राजनांदगांव : अनुपम नगर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ रही, लोग सहमे हुए हैं…

राजनांदगांव : अनुपम नगर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ रही, लोग सहमे हुए हैं…

राजनांदगांव | अनुपम नगर इलाके में लावारिश कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।…

29 minutes ago
राजनांदगांव : लखोली क्षेत्र में पेयजल सप्लाई कमजोर हो गई…

राजनांदगांव : लखोली क्षेत्र में पेयजल सप्लाई कमजोर हो गई…

राजनांदगांव | लखोली क्षेत्र में पेयजल संकट फिर गहराने लगा है। यहां नलों से पानी…

39 minutes ago
राजनांदगांव : सार्वजनिक व खाली स्थानों पर हरियाली बढ़ाने लगाए गए पौधे…

राजनांदगांव : सार्वजनिक व खाली स्थानों पर हरियाली बढ़ाने लगाए गए पौधे…

राजनांदगांव | आर्ट ऑफ गिविंग के 13वें स्थापना दिवस पर शहर में पर्यावरण संरक्षण का…

48 minutes ago
CG : आंधी-तूफान का अलर्ट नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव में …

CG : आंधी-तूफान का अलर्ट नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव में …

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 44-45 डिग्री वाली गर्मी और हीटवेव का कहर जारी…

49 minutes ago