समय पर मिलिंग करने वाले मिलर्स को करेंगे प्रोत्साहित, लेकिन गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं

भोपाल
अच्छी एवं समय पर मिलिंग करने वाले‍मिलर्स को प्रोत्साहित किया जायेगा, साथ ही गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। गुणवत्ता के लिये जहां जरूरी होगा, वहां सख्ती भी की जायेगी। मिलर्स नीति के संबंध में आपके द्वारा दिये गये सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने यह बात खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की प्रस्तावित मिलिंग नीति के संबंध में मिलर्स से चर्चा के दौरान कही। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मिलर्स की सुविधा के लिये वेयर हाउस, नॉन एवं खाद्य संचालनालय में नोडल अधिकारी बनाये जायेंगे। हमारी पूरी टीम आपका पूरा सहयोग करेगी। मिलर्स साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि इस वर्ष उपार्जन का कार्य नोडल एजेंसी नागरिक आपूर्ति निगम के साथ-साथ एनसीसीएफ एवं केन्‍द्रीय भण्‍डारण के द्वारा भी किया जाएगा। किसानों की सुविधा एवं अन्‍य समस्‍याओं के निराकरण के लिए तथा समन्‍वय के लिए मिलिंग नीति 2024-25 का प्रारूप खाद्य आयुक्त के देखरेख में तैयार किया जाएगा। इसके अलावा खाद्य आयुक्‍त समय सीमा में मिलिंग कार्य कराने की समस्‍त कार्रवाई अपनी निगरानी में पूर्ण करायेगें।

उपार्जन केन्द्र में रखा जायेगा मॉयश्चर मीटर
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में धान की नमी चेक करने के लिये मॉयश्चर मीटर रखा जायेगा। नमी चेक करने के बाद ही एफएक्यू के आधार पर धान की खरीदी की जायेगी। उन्होंने कहा कि मिलर्स उपार्जन केन्द्र से सीधे धान उठायें। इससे परिवहन एवं भण्डारण व्यय में कमी आयेगी। मिलर्स के लंबित भुगतान एवं अपग्रेडेशन राशि के संबंध में जल्द काईवाई की जायेगी।

बैठक में खाद्य आयुक्‍त श्री सिबी चक्रवर्ती ने बताया कि इस वर्ष गत वर्षो से दोगुनी मात्रा से अधिक मात्रा में चावल का परिदान भारतीय खाद्य निगम को किया जाना है। भारतीय खाद्य निगम को नियत समय सीमा में चावल का परिदान के लिये विभाग के पोर्टल पर पंजी‍कृत मिलर्स को उनकी मिलिंग क्षमता के अनुसार चावल परिदान की जानकारी दर्ज करनी होगी। इस आधार पर ही मिलर्स के लिये भारतीय खाद्य निगम में चावल परिदान की कार्य योजना तैयार की जाऐगी।

एमडी नागरिक एवं आपूर्ति निगम पी.एन. यादव ने प्रस्तावित नीति 2024-25 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। प्रस्तावित नीति के संबंध में मिलर्स ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस दौरान प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी, अन्य अधिकारी तथा मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम…

5 minutes ago
मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग की…

7 minutes ago
CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

बालोद । भारत सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए…

9 minutes ago
CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र…

12 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम्…

28 minutes ago
CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

CG : रेलवे नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, जानें क्या बदल रहा …

रायपुर: रेलवे अधिनियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों के बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नियम…

31 minutes ago