ध्वजारोहण के दौरान मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भोपाल
मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की अचानक तबियत बिगड़ गई, वे ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन कर रहे थे तभी उन्हें अचानक चक्कर आ गए और वे डाइस से गिरने लगे, मंच पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें संभाल लिया और तत्काल भोपाल लेकर भागे जहाँ उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पूरे देश की तरह मध्य प्रदेश में भी स्वतंत्रता की सालगिरह धूमधाम से मनाई जा रही है,प्रदेश में अलग अलग जिलों में सरकार के मंत्रियों ने ध्वजारोहण किया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने रायसेन में मुख्य समारोह में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ते समय स्वास्थ्य मंत्री की तबियत बिगड़ी  

बताया जा रहा है कि मंत्री जी ने ध्वजारोहण किया और जब वे मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन का रहे थे तभी उन्हें जोर से चक्कर आये वे डाइस से गिरने लगे लेकिन पास में ही खड़े कलेक्टर, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को संभाल लिया।

भोपाल के निजी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री को भर्ती कराया

मंच का द्रश्य देखकर वहां हलचल बढ़ गई लोग घबरा गए, प्रशासन के अधिकारियोंने स्थिति को संभाला और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को भोपाल लेकर भागे और वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर्स ने चैक अप के बाद कहा कि शुगर लेवल हाई हो गया था जिसके कारण चक्कर आये थे।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे अस्पताल

उधर मंत्री प्रभुराम चौधरी की तबियत की खबर सुनकर विधायक रामेश्वर शर्मा अस्पताल पहुंचे और मंत्री जी के स्वास्थ्य क हाल जाना, डॉक्टर्स ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है उधर मंत्री जी भी सामान्य दिखाई दिए, विधायक रामेश्वर शर्मा ने परिजनों से कहा कि एक बार पूरा चैक अप करा लीजिये ठीक रहेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

17 minutes ago
CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से किया संवाद, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए…

19 minutes ago
CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन"शिक्षा और आधारभूत ढांचे के…

28 minutes ago
CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

समय पर निवास प्रमाण पत्र मिलने से नहीं रुकी पढ़ाई, परिवार ने जताया छत्तीसगढ़ शासन…

30 minutes ago
CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सतर्क, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई…

33 minutes ago
CG : बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 डंप बरामद, IED बनाने का सामान जब्त…

CG : बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 डंप बरामद, IED बनाने का सामान जब्त…

बीजापुर । जिले के घने जंगलों में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को…

35 minutes ago