CG विधानसभा में पिंक ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अनोखे अंदाज ने खींचा ध्यान

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पिंक ई-रिक्शा में विधानसभा पहुंचे.

विधानसभा रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पिंक ई-रिक्शा के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. यह उनके लिए रोजगार का बेहतर माध्यम साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. इसके साथ उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पिंक ई-रिक्शा का उपयोग करें, जिससे पिंक दीदियों को रोजगार के अवसर मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

सत्र के हंगामाखेज होने के पूरे आसार
मानसून सत्र के हंगामाखेज होने के पूरे आसार हैं. सत्र के दौरान बिजली, महंगाई, ‘नकटी’ समेत जनहित के मुद्दों पर सरकार को पूरी तरह से घेरने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस की तैयारी पूरी है. एक तरफ कांग्रेस जहां नकटी प्रकरण को लेकर सदन में स्थन प्रस्ताव लाएगी, वहीं दूसरी ओर 14 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर रही-सही कसर पूरी करेगी.

हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक
सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री, रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Admin

Recent Posts

CG : माना के राय पब्लिक स्कूल में हादसा, क्लास में छात्र के ऊपर गिरा पंखा …

CG : माना के राय पब्लिक स्कूल में हादसा, क्लास में छात्र के ऊपर गिरा पंखा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित राय पब्लिक स्कूल में बड़ी लापरवाही का…

51 seconds ago
CG : धमतरी की नई पुलिस कप्तान बनीं भावना पांडेय ने लिया पदभार …

CG : धमतरी की नई पुलिस कप्तान बनीं भावना पांडेय ने लिया पदभार …

धमतरी। जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने मंगलवार को विधिवत रूप से…

4 minutes ago
CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

CG : पुलिस की सक्रियता से काट-पत्ती जुए का भंडाफोड़, 5 जुआरी गिरफ्तार …

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन अंकुश"…

1 hour ago
CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

CG : पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता का निधन …

दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की…

2 hours ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

CG : रायपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर, बोले- सनातन बोर्ड का हो गठन, 50 सीटें धर्माचार्यों को मिले …

रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम "हमर पहुना" के अंतर्गत प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु…

2 hours ago
राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

राजनांदगांव : आईजी अजय यादव ने संभाली राजनांदगांव रेंज की कमान, बोले—अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं …

पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक, बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने और अपराधियों…

2 hours ago