मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम भाईयों के साथ मिलकर होली मनाएंगे

इंदौर

अपने बयानों को लेकर अकसर देश-प्रदेश की राजनीतिक चर्चा में बने रहने वाले मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुस्लिम समाज से होली का त्योहार मिलकर मनाने की अपील की थी। अब इस मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है।

इंदौर में कांग्रेस के एक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ‘पाखंडी’ बता दिया है। सज्जन वर्मा ने कहा कि ‘पुराने समय में समाज एक था, भाईचारा था, लेकिन अब जाति-धर्म की राजनीति कर नेताओं ने समाज को बांट दिया है। अगर विजयवर्गीय का इतना ही प्रेम उमड़ रहा है तो वे जाकर मुस्लिम इलाकों में होली खेलें, फिर देखेंगे कि क्या होता है।’

विजयवर्गीय ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि ‘होली इस्लाम के विरुद्ध नहीं है, मुस्लिम भाइयों को अपने पूर्वजों के बारे में जानना चाहिए। उनके पूर्वजों ने भी वृंदावन में कृष्ण के साथ होली खेली थी, इसलिए उन्हें भी इस परंपरा में शामिल होना चाहिए।’

राजनीतिक बयानबाजी से गरमाई सियासत
विजयवर्गीय और वर्मा के इस बयान के साथ राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। जहां भाजपा इसे ‘सांस्कृतिक एकता’ की अपील बताने में जुटी है तो वहीं कांग्रेस इसे ‘सांप्रदायिक ध्रुवीकरण’ बताने का प्रयास कर रही है।

विवादित मस्जिद के बाहर पुलिस का फिक्स पॉइंट

होलिका दहन की जगह, संवेदनशील पॉइंट और बाजार के प्रमुख इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी। 200 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जिस मस्जिद के बाहर विवाद हुआ था, वहां पर पुलिस का फिक्स पॉइंट रहेगा। इसके साथ ही आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक टुकड़ी भी यहां के लिए अलॉट होने की जानकारी मिली है। वह भी गुरुवार को यहां तैनात हो जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: BJPtop-news

Recent Posts

CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

धान की फर्जी खरीदी मामले में समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर थ्प्त् की तैयारी कलेक्टर…

3 minutes ago
CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर , आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं  कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी…

9 minutes ago
CG : सुशासन तिहार-2026 : तुमान और डोंगानाला में जन समस्या निवारण शिविर आज

CG : सुशासन तिहार-2026 : तुमान और डोंगानाला में जन समस्या निवारण शिविर आज

कोरबा , सुषासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन…

20 minutes ago
CG : उप निर्वाचन 2026 : कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG : उप निर्वाचन 2026 : कोरबा जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 01 जून को रहेगा सार्वजनिक व सामान्य अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-अनुसूची के अनुसार जिला कोरबा में नगरीय निकाय…

22 minutes ago
CG : 11 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : 11 पुलिस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

जांजगीर-चांपा। जिले में थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए…

38 minutes ago
CG : एसी पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

CG : एसी पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

कवर्धा । कबीरधाम पुलिस ने जनपद पंचायत और कृषि विभाग कार्यालय में हुई एसी कॉपर…

46 minutes ago