मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुज़ा प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण

रायपुर,

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुज़ा प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षणमहिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार को सरगुज़ा जिले के प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री राजवाड़े ने सबसे पहले अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को वृद्धाश्रम परिसर में एमरजेंसी लाइट की व्यवस्था करने तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि वृद्धजनों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य जांच एवं समय पर उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि समय-समय पर जिला स्तरीय अधिकारी वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुज़ा प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षणइसके पश्चात मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने होलीक्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बच्चों ने आत्मीय स्वागत कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मंत्री ने विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता, आवासीय व्यवस्थाओं, ऑडियोमैट्री कक्ष, अध्ययन कक्षों एवं शयनकक्ष का निरीक्षण किया। बच्चों से बातचीत कर उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 मंत्री राजवाड़े दर्रीपारा स्थित बालिका बालगृह पहुंचीं। यहां उन्होंने बच्चियों से मिलकर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भोजनकक्ष, शयनकक्ष, मनोरंजन कक्ष, स्टाफरूम एवं भंडार कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने और संस्थान में आने-जाने वालों की अनिवार्य एंट्री दर्ज करने के निर्देश दिए।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुज़ा प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षणमंत्री ने परिसर में संचालित शक्ति सदन का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने श्रवणबधिर तीन बालिकाओं को आशा निकुंज विशेष विद्यालय में शिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चियों को केवल आश्रय ही नहीं बल्कि नई-नई बातें सिखाकर उन्हें भविष्य में स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी कार्य होना चाहिए।

इसके अलावा मंत्री राजवाड़े ने नारी निकेतन का निरीक्षण कर वहां रह रही महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को शयनकक्ष व शौचालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपने प्रवास के दौरान मंत्री ने बालिका एवं बालक संप्रेषण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक तथा बौद्धिक मंदता विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। वृद्धजन, बच्चों, दिव्यांग और महिलाओं को सम्मान जनक और सुरक्षित जीवन मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है।

Admin

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

1 hour ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

2 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

2 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

2 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

2 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

2 hours ago