मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए , जनता से व्हाट्सएप पर शिकायत साझा करने की अपील की

भोपाल
अगर आपको अवैध शराब के बारे में जानकारी हो, तो आप सीधे मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को व्हाट्सएप के जरिए जानकारी दे सकते हैं। जी हां… मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। मंत्री ने जनता से व्हाट्सएप पर शिकायत साझा करने की अपील भी की है।

एमपी के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। दरअसल, उन्होंने अवैध शराब की बिक्री को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- मेरे विधानसभा क्षेत्र (रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा) में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। आपसे निवेदन है कोई भी जानकारी हो तो कृपया मेरे WhatsApp पर साझा करें।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पोस्ट के जरिए अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जनता से व्हाट्सएप पर शिकायत साझा करने की अपील की है। अवैध शराब रोकने के लिए मंत्री के इस पहल की जमकर सराहना हो रही है।
ये भी पढ़ें: GIS में आए मेहमान ‘एशियाटिक लायन’ का करेंगे दीदार: वन विहार के बाड़े में पहली बार छोड़े गए शेर, गुजरात के जूनागढ़ से आई है Lion की जोड़ी

आपको बता दें कि सीएम डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक स्थलों में शराबबंदी का ऐलान किया है। इनमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, ओरछा, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, महेश्वर, मंडलेश्वर, बर्मानकला, लिंगा, कुंडलपुर, अरमानपुर, बांदलपुर, सलकनपुर, चित्रकूट और अमरकंटक शामिल है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

32 minutes ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

42 minutes ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

57 minutes ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

1 hour ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

1 hour ago
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प

रायपुर  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीकॉस्ट) द्वारा…

2 hours ago