राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन

भोपाल. 
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को 4-लेन सीसी सड़क का भूमि-पूजन किया। यह सड़क गोविंदपुरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले अवधपुरी क्षेत्र में बनने जा रही है। राज्यमंत्री गौर ने बताया कि एसबीआई ब्रांच से क्रिस्टल आइडल सिटी गेट तक 3 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र का आवागमन अधिक सुलभ और सुगम बनेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में सेंटर ब्रिज और स्ट्रीट लाइट का निर्माण भी शामिल है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक सुचारु हो सकेगी।

राज्यमंत्री गौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क से अवधपुरी और उससे लगे इलाकों के लोगों को आवागमन में भी काफी राहत मिलेगी। इस सड़क की मांग पूरी करने के लिए स्थानीय रहवासियों ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर का आभार भी जताया। कार्यक्रम में सुरेंद्र धोटे, संजय शिवनानी, वी. शक्तिराव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

47 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

52 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

1 hour ago
CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…

1 hour ago
CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…

1 hour ago