मंत्री पटेल जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल

मंत्री पटेल जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल

मंत्री पटेल ने नर्मदा की सहायक कावेरी नदी के उद्गम स्थल में की पूजा-अर्चना

मंत्री पटेल ने ग्राम कावेश्वर में 50 लाख के सामुदायिक भवन की दी सौगात

भोपाल

जल गंगा संवर्धन अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने खंडवा विकासखंड के ग्राम कावेश्वर में शिवजी के मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया। महाराज दयालगिरी का आशीर्वाद लेकर उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट किया। मंत्री पटेल ने नर्मदा की सहायक नदी कावेरी के उद्गम स्थल में पूजा-अर्चना कर श्रीफल अर्पित कर माता को चुनरी चढ़ाई। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत श्रमदान भी किया। मंत्री पटेल ने कहा कि संगम चाहे नदियों का हो, चाहे वृक्षों का हो, वो जीवन देता है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर प्रकृति की रक्षा करें। वन को बचाना है तो वनवासियों की तरह सोचना होगा। कावेरी के उद्गम स्थल पर आते ही अलग ही उर्जा की अनुभूति होती है। वृक्ष ही जल का स्त्रोत है, वृक्ष अधिक से अधिक लगाएं। मंत्री पटेल ने कावेश्वर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की।

मंत्री पटेल ने कहा कि मैंने पौध-रोपण के परिणामों को देखा, हम पौधा लगाते हैं लेकिन उन्हें वृक्ष नहीं बना पाते। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों को बचपन से लेकर बड़े होने तक संरक्षण देते हैं, वैसे ही वृक्ष भी हमारे बच्चों को जीवन देने वाला है, इसके लिए भी योगदान दें। मंत्री पटेल ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में 30 मार्च से उद्गम स्थल पर जाना शुरू किया है। मैं आठवीं नदी के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर स्वयं को सौभाग्यशाली अनुभूत कर रहा हूँ। मैंने संकल्प लिया है कि तीन महीने में मध्यप्रदेश से निकलने वाली नदियों के उदगम स्थल पर एक बार स्वयं जाकर देखूँगा और जल संवर्धन का कार्य करूँगा।

कार्यक्रम में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं…

28 minutes ago
CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

CG : तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर साय सरकार सजग, परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं…

33 minutes ago
CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

CG : ANTF का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना …

रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…

45 minutes ago
CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

49 minutes ago
CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

बेमेतरा। ग्राम झिरिया में 5 साल के प्रेम प्रसंग और समाज के सामने जयमाला पहनकर…

53 minutes ago
धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी. आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित…

1 hour ago