वनवासी प्रकृति दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर जिले के रानी दुर्गावती (नौरादेही) अभ्यारण्य ग्राम पंचायत ढाना-झिलपनी में वनवासी प्रकृति दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विस्थापित परिजनों से मुलाकात की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि दूरस्थ वनांचल स्थित ग्राम ढाना आने का मौका मिला है। झिलपनी में 292 परिवार एवं ढाना में 219 परिवार निवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का विस्थापन किया जाना है। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्णय लेने से पहले आप सभी के बीच पहुंचकर आपकी राय जानने आया हूं।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि विस्थापन नीति के अनुरूप विस्थापन पैकेज दिया जायेगा। विस्थापन का दंश बड़ा मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि विस्थापन के बाद प्रभावित सभी परिवारों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी। मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री आवास की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 435 लोगों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं। मंत्री श्री पटेल ने ग्रामवासियों से कहा कि अमथनु या उमरिया में जहां आप स्थान तय करेंगे वहां पट्टे प्रदान कर आवास के लिए जगह दी जायेगी।

इस अवसर पर महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्री रामनारायण सोनी, अंशुल नेमा, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी- कर्मचारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

4 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

4 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

4 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

5 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

5 hours ago