मंडला
संपतिया उइके राज्यसभा से सांसद रही हैं, जिनका कार्यकाल कुछ माह पूर्व ही समाप्त हुआ है। इसके साथ ही संपतिया उइके का राजनैतिक कैरियर काफी संघर्षों के बीच से गुजरा। उन्होंने गरीबी को बहुत पास से महसूस किया है। राजनीति में आने से पहले वे मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थीं इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत टिकरवारा से सरपंच का चुनाव लड़ा, और बड़ी जीत अपने नाम दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडकऱ नहीं देखा।

राज्यसभा सांसद व 3 बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं
संपतिया उइके राज्यसभा सांसद एवं 3 बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। मंडला विधानसभा के लिए कांग्रेस की ओर से डॉ अशोक मर्सकोले प्रत्याशी हैं। उनका सामना भाजपा की सम्पतिया उइके से होगा। मंडला विधानसभा सीट के लिए कई दावेदार कतार में थे, जिसमें शिवराज शाह, देव सिंह सैयाम जो वर्तमान में मंडला से विधायक भी हैं।

मंडला विधानसभा सीट के लिए काफी प्रयास किए थे
वर्तमान विधायक को इस बार संगठन ने मौका नहीं दिया है। इसके अलावा डॉ मुकेश तिलगाम ने भी मंडला विधानसभा सीट के लिए काफी प्रयास किए थे। संपतिया उइके को मंडला विधानसभा के लिए टिकट दिया गया है। इसी के साथ पिछले कई दिनों से मंडला विधानसभा के लिए टिकट किसे मिलेगा, इस सवाल का जवाब भाजपा द्वारा 92 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में मिल ही गया था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *