मंत्री सारंग ने प्रभात चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया

भोपाल

सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रभात चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। मंत्री सारंग ने बताया कि प्रभात चौराहे पर नीचे ट्रैफिक, ऊपर फ्लाई ओवर और उसके ऊपर मेट्रो भी चलेगी। इससे रहवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।

रेलवे स्टेशन जाना होगा सुगम

मंत्री सारंग ने कहा कि यह क्षेत्र के रहवासी सहित भोपाल और बीएचईएल के लोगों के लिये सौगात है। इस सुविधा से ट्रैफिक और रेल्वे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। मंत्री सारंग ने प्रस्तावित स्थल का जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित पीडबल्यूडी ब्रिज, मेट्रो, नगर निगम, विद्युत वितरण कंपनी, पुलिस और राजस्व के अधिकारियों के साथ संयुक्त दौरा किया।

समिति करेगी विभागीय समन्वय

मंत्री सारंग ने कहा कि कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिये समिति बनाई गई है। यह समिति सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को गति देगी। समिति कार्य में आ रही बाधाओं एवं कठिनाईयों को सामने लाकर दूर करने का प्रयास करेगी। समिति संबंधित विभागों के साथ समय-समय पर बैठक करेगी और एक टाइम लाईन बनायेगी। लगभग 8 से 9 माह में फ्लाई ओवर तैयार करने की योजना है।

ग्रेड सेपरेशन और मेट्रो की कार्य योजना

मंत्री सारंग ने बताया कि भोपाल के लिये यह सौगात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भूमि-पूजन कर देंगे। उन्होंने बताया कि आईटीआई तिराहे से बोगदा पुल तक आरओबी के विकास की योजना में सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे। ग्रेड सेपरेशन और मेट्रो की कार्य योजना को जल्द ही फाइनल किया जायेगा।

लेफ्ट टर्न क्लियरेंस पर ध्यान

मंत्री सारंग ने कहा कि उपरोक्त कार्य में प्राथमिकता के आधार पर लेफ्ट टर्न क्लियर विकास पर ध्यान दिया जायेगा। मेट्रो तथा पीडबल्यूडी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। मंत्री सारंग ने केपिटल पट्रोल पंप के पास स्थित नाले पर पुलिया के चौड़ीकरण तथा सर्विस रोड़ का कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश लोक निर्माण अधिकारियों को दिये। इस मौके पर महापौर श्रीमती मालती राय सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बीजापुर नगर पंचायत में 62 लाख के घोटाले का खुलासा, CMO और लेखापाल सस्पेंड

बीजापुर नगर पंचायत में 62 लाख के घोटाले का खुलासा, CMO और लेखापाल सस्पेंड

बीजापुर. भोपालपटनम नगर पंचायत में सामने आए 62 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी मामले में…

52 minutes ago
समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा

समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा

समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा  खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय…

57 minutes ago
योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व…

57 minutes ago
मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन पड़ोसी राज्यों से…

58 minutes ago
मुख्य सचिव ने समग्र शिक्षा अभियान 2026 के बजट प्लान की बैठक ली- दिया गुणवत्ता और नवाचार पर विशेष जोर

मुख्य सचिव ने समग्र शिक्षा अभियान 2026 के बजट प्लान की बैठक ली- दिया गुणवत्ता और नवाचार पर विशेष जोर

मुख्य सचिव ने समग्र शिक्षा अभियान 2026 के बजट प्लान की बैठक ली- दिया गुणवत्ता…

1 hour ago
नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी वन मंत्री  केदार कश्यप ने…

1 hour ago