केदारनाथ में फंसे शिवपुरी के श्रद्धालुओं से मंत्री सिंधिया ने की बात

शिवपुरी

बादल फटने के बाद आये पानी के सैलाब ने चार धाम की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के लिए संकट खड़ा कर दिया है, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जहाँ हैं वहीं फंस गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से केदारनाथ यात्रा पर गए करीब 61 श्रद्धालु भी इसमें फंस गए जिसमें से 51 को निकाल लिया गया है जबकि 10 अभी वहीं फंसे हैं जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मध्य प्रदेश सरकार प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री और गुना शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों से बात की।
सिंधिया ने यात्रियों को लगाया फोन, बोले चिंता नहीं करो मैं कर रहा हूँ आप सबकी चिंता

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जब ये जानकारी मिली कि उनके लोकसभा क्षेत्र शिवपुरी के तीर्थयात्री केदारनाथ में फंसे है तो उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और रेस्क्यू की जानकारी ली। आज सुबह सिंधिया ने तीर्थयात्रियों को फोन लगाकर उनका हालचाल जाना और उनसे कहा कि आप चिंता नहीं करो, मैं आप सबकी चिंता कर रहा हूँ, सभी को सुरक्षित निकाल लिया जायेगा, कोई भी बात हो मुझे तत्काल फोन लगाना।

कमलनाथ ने सरकार से की केदारनाथ में फँसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने की मांग, यात्रियों से कहा ‘सुरक्षा सुनिश्चित कर ही यात्रा पर निकलें’

सीएम डॉ मोहन यादव ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की बात

उधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना की जानकारी मिलते ही रात को ही उत्तरखंड के मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात की और मध्य प्रदेश के सभी 61 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने का अनुरोध किया। सीएम ने बताया कि 51 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है और शेष बचे 10 लोगों को भी जल्दी ही सुरक्षित निकाल लिया जायेगा।

जल्दी ही सभी यात्री कर लिए जायेंगे रेक्स्यू

उधर जानकारी के मुताबिक रात को बारिश के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था, सुबह फिर ऑपरेशन शुरू किया गया है उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही शिवपुरी के सभी 61 तीर्थ यात्री सुरक्षित निकाल लिए जायेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

10 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

10 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

10 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

10 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

10 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

11 hours ago