मंत्री तुलसीराम सिलावट का एक्सीडेंट, कार ने मारी जोरदार टक्कर, कहा- ‘भगवान ने बचाया’

  भोपाल

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और तीन अन्य लोग मंगलवार सुबह कृष्ण प्रणामी मंदिर चौराहे पर एक कार की टक्कर से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित तीन अन्य लोगों को इस दुर्घटना में चोटें आई हैं।

टीटी नगर पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट चार इमली स्थित अपने बंगले से मंत्रालय जा रहे थे। मंत्री के साथ ओएसडी निशांत तिवारी और पीएसओ जितेंद्र भदौरिया भी थे। वे सब जब कृष्ण प्रणामी मंदिर चौराहे पर पहुंचे तो 5 नंबर की ओर से आ रही एक सेडान कार ने मंत्री के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे यह दुर्घटना हुई।
मंत्री सिलावट के कंधे में आई चोट

इस दुर्घटना में एमपी के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के बाएं कंधे पर चोट आई है। साथ ही उनके ड्राइवर नीलेश जोशी के दाएं कंधे पर चोट आई है। इसके अलावा साथ में बैठे ओएसडी और पीएसओ दोनों को भी चोटें आई हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर भाग गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसे एक खाली वाहन मिला। कार में चालक अलावा कोई और नहीं था। कोटरा सुल्तानाबाद में सरकारी क्वार्टर में रहने वाले मंत्री के ड्राइवर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं प्रशासन ने कार भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि कार चालक की तलाश जारी है।

फाॅर्चुनर दो पहियों पर खड़ी हो गई
कार हादसे के बाद तुलसी सिलावट ने कहा -सुबह भगवान ने बचा लिया। इतनी जोर से टक्कर मारी कि फाॅर्चुनर दो पहियों पर खड़ी हो गई। बच गए, रिपोर्ट लिखवा दी है।

कितनी तेज थी टक्कर?

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंत्री सिलावट की कार एक तरफ से ऊचक गई. साथ ही ड्राइवर साइड का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर मारने वाली कार का भी बोनट खुल गया. हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी है.

मंत्री बोले- भगवान ने बचाया
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा, ''भगवान ने बचा लिया. टक्कर इतनी जोर से मारी गई थी कि फॉर्चुनर दो पहियों पर खड़ी हो गई. बच गए, रिपोर्ट लिखवा दी है.''

मंत्रालय रवाना हुए मंत्री

इस हादसे के बाद मंत्री तुलसीराम सिलावट की दुर्घटनाग्रस्त कार को फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के नजदीक पार्क कराया गया, जिसके बाद मंत्री सिलावट अन्य कार से बैठक में शामिल होने के लिए मंत्रालय रवाना हुए.

तुलसीराम सिलावट मध्य प्रदेश के सांवेर विधानसभा सीट से तीन बार चुने गए हैं. उन्होंने 2008, 2018 और 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

ISSF वर्ल्ड कप शॉटगन में नीरू ढांडा ने जीता स्वर्ण, एमपी शूटिंग शॉटगन अकादमी की शानदार सफलता

भोपाल  इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…

10 hours ago
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

10 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

11 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

11 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

11 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

11 hours ago