छतरपुर में मंत्री के काफिले ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बुजुर्ग के कटे दोनों पैर, 6 घायल

 छतरपुर

  छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले में शामिल एक वाहन ने बसंतपुर तिराहे के पास एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग साहब सिंह के दोनों पैर कट गए, जबकि छह अन्य लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बुदौरा गांव निवासी साहब सिंह दिवाली की खरीदारी कर लवकुशनगर से लौट रहे थे। ई-रिक्शा में कुल सात सवारियां थीं। जैसे ही वाहन गौरीहार मार्ग के पास पहुंचा, मंत्री के काफिले में शामिल एक गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में साहब सिंह के दोनों पैर कट गए।

घायलों को पुलिस वाहन से तुरंत लवकुशनगर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद साहब सिंह को जिला अस्पताल छतरपुर, और फिर गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार उस समय बरहा गांव में दशहरा मिलन समारोह से लौट रहे थे। काफिले के पीछे चल रहे एक वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी।

लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। एक व्यक्ति के पैर टूटने की जानकारी मिली है। वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और जांच शुरू कर दी है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Accident

Recent Posts

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

1 hour ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 hour ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

1 hour ago
CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

1 hour ago
ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

भोपाल. पूर्व मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अहम…

1 hour ago
CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…

1 hour ago