बड़वानी

बड़वानी के राजपुर में सनकी नाबालिग आशिक ने 14 साल की लड़की की जिंदगी खतरे में डाल दी। 17 लड़के के लड़के ने भरे बाजार में लड़की से पूछा… तुम मुझसे प्यार करती हो या नहीं?.. लड़की ने जब मना किया तो लड़के ने चाकू से लड़की का गला रेत दिया, उसके हाथ की नस काट दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया, वहीं लड़की को गंभीर हालत में बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल लड़की के परिजनों ने बताया कि वह अपनी बहनों के साथ मार्केट में दूध लेने गई थी। तभी दो लड़के उसके सामने आए। एक लड़के ने उसे प्रपोज किया, जब उसने मना किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इधर लड़की की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। उन्होंने घायल लड़की को राजपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

राजपुर टीआई यशवंत बड़ोले ने बताया अभी लड़की बात करने की हालत में नहीं है। परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी और लड़की दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले है,आरोपी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। जबकि लड़की 14 साल की बताई जा रही है। लड़की आठवीं की छात्रा है और लड़का नौवीं का।

आरोपी के घर में सिर्फ उसकी मां ही है, जो कुछ बता नहीं रही है। आरोपी के उम्र संबंधित दस्तावेज ढूंढे जा रहे हैं। इस पर पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। फिलहाल वह फरार है, घटना के बाद से ही थाना टीम सहित साइबर टीम को सक्रिय कर दिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *