विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम
मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. विधायक डोडियार ने नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) भोपाल में LLM कोर्स में नियमित छात्र के रूप में दाखिला लिया है. अकादमिक नियमों और नैतिकता का हवाला देते हुए उन्होंने खुद की इच्छा से अपना करीब 10 महीने का वेतन और भत्ता छोड़ने का निर्णय लिया है। 

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपने इस स्वैच्छिक निर्णय को लेकर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संसदीय कार्य मंत्री, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री सहित मुख्य सचिव और विधानसभा के प्रमुख सचिव को आधिकारिक आवेदन भेजा है। 

पत्र में विधायक ने लिखा, ''मैं नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल में एक वर्षीय एलएलएम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में नियमित अध्ययन और शैक्षणिक कार्यों में दिनांक 20 जुलाई 2026 से संलग्न रहूंगा. इस कारण मैं अपनी स्वेच्छा से विधायक के रूप में देय वेतन और भत्ते ग्रहण नहीं करना चाहता हूं. कृपया मेरे इस स्वैच्छिक निर्णय को स्वीकार करते हुए 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक मुझे देय वेतन एवं भत्तों का भुगतान स्थगित करने का कष्ट करें। 

विधायक डोडियार ने बताया कि अकादमिक सत्र 2026-27 के दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) और एनएलआईयू (NLIU) भोपाल के उपस्थिति और अध्ययन संबंधी नियमों व शर्तों का पालन करना अनिवार्य है. ऐसे में पढ़ाई और संवैधानिक कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाना उनकी प्राथमिकता है। 

उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ वे प्राथमिकता से विधानसभा सत्रों में उपस्थित होकर जनता के हितों की आवाज उठाएंगे. इसके अलावा, सैलाना विधानसभा क्षेत्र में होने वाले शासकीय कार्यक्रमों, गतिविधियों और समय-समय पर होने वाली जनसमस्याओं की सुनवाई में भी वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 

खुद के खर्चे पर करेंगे सैलाना का दौरा
अक्सर आर्थिक तंगी और सादगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कमलेश्वर डोडियार ने पत्र में यह भी साफ किया है कि करीब 10 महीने का वेतन-भत्ता स्थगित रहने के बाद, जरूरी समय पर वे स्वयं के व्यक्तिगत खर्चे से विधानसभा क्षेत्र में दौरे के कार्यक्रम और जनसुनवाई जैसी व्यवस्थाएं करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला उन्होंने बिना किसी राजनैतिक या बाहरी दबाव के, पूरी तरह अपनी स्वेच्छा और अंतरात्मा की आवाज पर लिया है ताकि एक जनप्रतिनिधि और एक नियमित छात्र के दायित्वों के बीच कोई नैतिक टकराव न हो। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

CG : खरीफ फसलों की बीमा 31 जुलाई तक …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम…

11 minutes ago
मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला : खाता में शामिल सभी खसरों का एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य, तभी बेच सकेंगे धान …

मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग की…

13 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार वित्त, आवास…

13 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट…

13 minutes ago
CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

CG : मनरेगा के कार्य अब 2 जुलाई से वीबी जी राम जी के कार्य कहलाएंगे …

बालोद । भारत सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए…

15 minutes ago
CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

CG : थूक साफ करने के विवाद में खूनी खेल, पिता-पुत्र ने छात्र पर चाकू से किया हमला …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र…

18 minutes ago