महिलाओं पर विधायक केपी सिंह ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला हुआ दर्ज

शिवपुरी

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से छह बार से लगातार कांग्रेस विधायक केपी सिंह कक्काजु पर पिछोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत बीजेपी की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के साथ सारिका भार्गव ने पिछोर थाना में पहुंचकर दर्ज कराई थी। बता दें पिछोर विधायक केपी सिंह पिछोर में अपने समर्थकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में विचार विमर्श कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने समर्थकों के बीच तमाम उदाहरण देते हुए पिछोर विधानसभा की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया था। इसी सभा की कुछ सेकेंड की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उस वायरल वीडियो में केपी सिंह महिला और बुजुर्ग पति को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजु को घेरना शुरू कर दिया था।

वहीं, कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर वायरल हो रहे बयान पर माफी मांगी थी और कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। मेरे विपक्षी लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। मेरी सबसे प्रार्थना है कि मेरे द्वारा न तो कोई वक्तव्य दिया गया है और न ही मेरा ऐसा कोई इरादा है। मैं सारी महिलाओं का सम्मान करता हूं और किसी को मेरे इस कथन से ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा चाहता हूं। वीडियो वायरल होने के बाद आप पार्टी भी विरोध में उतर आई और कहा कि कांग्रेस को इनके नाम पर सोचना चाहिए। इससे पहले पिछोर की जनता को और सबसे पहले महिलाओं को केपी सिंह के खिलाफ होना चाहिए। अगर केपी सिंह ने सामने आकर माफी नहीं मांगी तो आम आदमी पार्टी पिछोर आकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना देगी।

उसके बाद सोमवार को भाजपा की महिला मोर्चा की इकाई पिछोर में एक ज्ञापन के जरिये पिछोर विधायक पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंची। महिलाओं की शिकायत पर पिछोर थाना पुलिस ने कांग्रेस विधायक पर मामला दर्ज लिया है। थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया है कि बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

48 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

50 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

1 hour ago
शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव पद्म विभूषण से सम्मानित, विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

1 hour ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

1 hour ago