उज्जैन
उज्जैन की शिप्रा नदी में नालों का गंदा पानी गिर रहा है। 12 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार मंगलवार सुबह शिप्रा के घाट पहुंचे। उन्होंने नदी में मिल रहे गंदे पानी के बीच डुबकी लगाकर और आचमन कर विरोध दर्ज कराया। परमार उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी हैं। विधायक ने यह भी कहा कि ये लड़ाई राजनीतिक नहीं, हमारे गौरव और अस्तित्व की है।
इस दौरान महेश परमार ने कहा, ‘पिछले 20 साल से मध्य प्रदेश में और 10 साल से देश में भाजपा की सरकार है। लगातार सालों से इनके सांसद, विधायक और महापौर हैं। भाजपा और शासन प्रशासन के लोग हमें कलंकित कर रहे हैं। 500 करोड़ खर्च करने के बाद भी ये स्थिति है फिर से 600 करोड़ का नया बजट आया है। हमारे भाजपा के सांसद पिछले 5 साल में यहां एक बार भी नहीं आए हैं। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कहां हैं? 40-50 लाख इंदौर वासियों का मल मूत्र रोज इसमें मिलता है।’
राजनांदगांव| लालबाग पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।…
राजनांदगांव| सीजन की पहली बारिश ने ही डॉक्टरों की कॉलोनी में जल निकासी व्यवस्था की…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट गार्डन के किनारे लगी इंटर लॉकिंग ईंटें कई स्थानों पर उखड़ गई हैं।…
राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई…
राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते…
राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से लगाए गए…