विधायक रामेश्वर शर्मा ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, कहा- जमींदोज कर दिए जाओगे

भोपाल

आतंकवादी ठिकानों के ध्वस्त हो जाने से बौखलाया पाकिस्तान अब लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, पाकिस्तानी सेना ने देर रात जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी की। इसके बाद रात में ही कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में फिर गोलाबारी की।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने पाकिस्तान और पीओके में बने आतंकवादी ठिकानों को ठिकाने लगा दिया उनपर मिसाइल स्ट्राइक पर उन्हें ध्वस्त कर दिया उसके बाद से ही पाकिस्तान बौखला गया है और सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है पाकिस्तान की तरफ से मंगलवार को पूरी रात पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की एलओसी  के पास वाले गांवों पर तोपों से भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी गोलाबारी में चार बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 57 लोग घायल हो गए, इसमें अभी तक 12 मृतकों के नाम सामने आए हैं।

हालाँकि पाकिस्तान की इस हरकत का भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं और गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए डोभाल एवं तीनों सेनाओं के अध्यक्षों और सीडीएस से लगातार संपर्क बने हुए हैं और लगातार मीटिंग कर आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

उधर मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पाकिस्तान द्वारा किये जा रहे सीजफायर उल्लंघन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने पाकिस्तान को तीखे लहजे में चेतावनी देते हुए कहा- औकात में रहोगे तो जिन्दा रहोगे वर्ना जमींदोज कर दिए जाओगे, यदि तुम आतंकवाद पैदा करोगे तो जैसे तुमने हमारी जानें ली हैं हम आतंकवादियों की जानें लेंगे।

आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया
पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई को देश की अस्मिता, बेटियों के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ी लड़ाई करार दिया। शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने उन आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया जिन्होंने भारत की बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था।

विधायक शर्मा ने कहा कि देश की तीनों सेनाओं- थल सेना, जल सेना और वायु सेना ने मिलकर वह जवाब दिया है, जिसकी अपेक्षा हर भारतीय को थी। जिन आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष नागरिकों को मारा, आज उन्हें हमारी सेना ने धूल चटा दी है। यह ऑपरेशन इस बात का प्रतीक है कि अगर भारत की बेटियों का सिंदूर उजड़ता है, तो यह देश उसे दुर्गा और चंडी की शक्ति बनकर वापसी में जवाब देता है।  शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की जनता की ओर से बधाई देते हुए कहा कि यह कार्रवाई उनके संकल्प और नेतृत्व का परिणाम है। यह सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान की लड़ाई है। यह झंडे, राष्ट्रगान और एकता की लड़ाई है,” शर्मा ने कहा।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षण में एकजुट रहें और सेना के साथ खड़े हों। शर्मा ने यह भी कहा कि जो आतंकी ठिकाने अब भी बाकी हैं, उन पर भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर को श्रद्धांजलि बताया उन शहीदों के लिए, जिनकी जान आतंकी हमलों में गई। “जब तक आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा नहीं होगा, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। 

हम ढूंढ ढूंढ कर केवल आतंकवादी मार रहे हैं

उन्होंने पाकिस्तान से कहा ध्यान रखना हमारे सिखों पर या किसी अन्य पर भूल से भी हमला मत कर देना ये बहुत घातक होगा, हम ढूंढ ढूंढ कर केवल आतंकवादी मार रहे हैं अभी हमने एक भी पाकिस्तानी नागरिक को हाथ नहीं लगाया है लेकिन जो आतंकवादी है उनको कब्रिस्तान और जहन्नुम पहुंचने का काम भारत की सेना ने किया है और करती रहेगी।

भारत की सेनाओं में जनता का दिल जीत लिया है

भाजपा विधायक ने कहा हम दुनिया के नक्शे से आतंकवाद को खत्म कर देंगे और यदि  पाकिस्तान भी अपने आप को आतंकवादी  देश घोषित करेगा तो फिर इसके बारे में भी भारत की सेना विचार करेगी, प्रधानमंत्री मोदी और भारत की सेनाओं में देश की जनता का दिल जीत लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…

31 minutes ago
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…

46 minutes ago
जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…

51 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…

56 minutes ago
रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर. जून माह में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट…

1 hour ago
19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

2 hours ago