MLA फंड रिलीज होने के बाद इस्तीफा देंगे विधायक

भोपाल
अमरवाड़ा में उपचुनाव की घोषणा के बाद विजयपुर, बीना और बुधनी में उपचुनाव कब होंगे इसके कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान विधायकों ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों ने बीजेपी जॉइन की थी। इनमें से अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने बीजेपी की सदस्यता लेने से पहले ही कांग्रेस छोड़ विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। यहां 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। लेकिन, बीना की विधायक निर्मला सप्रे और विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद भी अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है।  विधायकों के इस्तीफे को लेकर बातचीत की तो वजह पता चली।

सागर जिले की बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने पिछले महीने 5 मई को बीजेपी जॉइन कर ली थी। लोकसभा चुनाव के दौरान निर्मला ने कांग्रेस को करारा झटका दिया था। दलबदल के बाद भी उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। दरअसल, विधायक विकास निधि जारी होने के इंतजार में हैं। विधायकों को सालाना ढाई करोड़ रुपए विधायक निधि की राशि विकास कार्यों के लिए मिलती है। हालांकि विजयपुर विधायक ने इस्तीफा नहीं देने का ऐसा कोई कारण नहीं बताया।

आचार संहिता के कारण नहीं मिल पाई राशि
कांग्रेस के एक विधायक ने बताया कि विधायक निर्वाचित होने के बाद लोकसभा के चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। इस वजह से विधायक निधि जारी नहीं हो पाई। अभी दो दिन पहले ये सूचना आई है कि करीब 80 -90 लाख रुपए जारी हो गए हैं। इस राशि से क्षेत्र में विकास के काम हो सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

CG : सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित…

जगदलपुर । नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य…

4 minutes ago
CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

CG : कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता पर पटवारी निलंबित …

बेमेतरा । कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन में राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं के विरुद्ध…

5 minutes ago
CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

CG : पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति…

जगदलपुर । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल…

9 minutes ago
CG : पटवारी निलंबित …

CG : पटवारी निलंबित …

रायपुर । बेमेतरा जिले के ग्राम निनवा के पटवारी हल्का क्रमांक-40 की पटवारी श्रीमती अम्बा…

9 minutes ago
छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, पर्यटन मंडल की 38 वीं संचालक मंडल बैठक में बनी रणनीति

छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, पर्यटन मंडल की 38 वीं संचालक मंडल बैठक में बनी रणनीति

छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, पर्यटन मंडल की 38 वीं संचालक मंडल बैठक…

14 minutes ago
CG : डीएलएमसी की बैठक 21 जुलाई को …

CG : डीएलएमसी की बैठक 21 जुलाई को …

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति (डीएलएमसी) की बैठक…

17 minutes ago