बस्तर के 3056 गाँवों तक पहुँचा मोबाइल नेटवर्क, 425 गाँवों में पहली बार बस सेवा

रायपुर

 मुख्य सचिव  विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में नियद नेल्लानार योजना के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत आगामी कार्य योजना के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श भी किया। नियद नेल्लानार योजना के तहत बस्तर क्षेत्र के सुदूर वनांचल गांवों तक बिजली की लाईने पहुंची है। गांवों में मुक्त बिजली कनेक्शन और सोलर लाईट लगायी गई है। मनरेगा से स्थानीय रोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान बनाये गए हैं। क्षेत्र के अंदरूनी ईलाकों में अब ग्रामीण को राशनकार्ड, उज्जवला गैस, बैंक पास बुक जैसी अनेक व्यक्तिमूलक शासन की योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राही उठा रहें है।
 
बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले दो वर्षों में 5016 प्राथमिक शालाएं, 8947 आंगनबाड़ी केन्द्र खोले गए है। नियद नेल्लानार योजना में शामिल ग्रामों में आयुष्मान मंदिर बनाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचायी  गई है। 3056 ग्रामों में मोबाईल नेटवर्क पहुचाया गया हैं। इसी तरह से 85 प्रतिशत बसाहटों में बारह मासी सड़कें बनायी गई है। मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के अंतर्गत बस्तर संभाग के 50 मार्गों पर 52 बसों का संचालन किया जा रहा है। क्षेत्र के 425 गांवों में पहली बार बस सेवाएं प्रारंभ की गई है। बैठक में नियद नेल्लानार योजना 2.0 के संबंधी कार्ययोजना के बारे में अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की।  बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास की अपर मुख्य सचिव मती ऋर्चा शर्मा, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग  भीम सिंह, आयुक्त मनरेगा  तारण प्रकाश सिन्हा सहित ग्रामीण विकास विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Admin

Recent Posts

CG : आज रैपर एप्पी राजा का होगा अंतिम संस्कार, सदमे में फैंस …

CG : आज रैपर एप्पी राजा का होगा अंतिम संस्कार, सदमे में फैंस …

रायपुर: छत्तीसगढ़ी में रैप करने वाले एप्पी राजा का सोमवार को रायपुर एम्स में निधन…

2 minutes ago
राजनांदगांव : साहू समाज के चुनाव में युवा को मिली कमान, नोबल जिला अध्यक्ष निर्वाचित…

राजनांदगांव : साहू समाज के चुनाव में युवा को मिली कमान, नोबल जिला अध्यक्ष निर्वाचित…

राजनांदगांव , जिला साहू संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में इस बार युवा नेतृत्व को समाज…

4 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में आज से नया शैक्षणिक सत्र, खुले Schools …

CG : छत्तीसगढ़ में आज से नया शैक्षणिक सत्र, खुले Schools …

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में आज से ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने…

8 minutes ago
राजनांदगांव : रीति-रिवाज, परंपरा और संस्कृति को बचाने मंथन…

राजनांदगांव : रीति-रिवाज, परंपरा और संस्कृति को बचाने मंथन…

अंबागढ़ चौकी , केंद्रीय गोंड महासभा का दो दिवसीय महासभा 13 और 14 जून को…

8 minutes ago
राजनांदगांव : सर्विस लेन पर मोड़ के पास नाली का ढक्कन खुला…

राजनांदगांव : सर्विस लेन पर मोड़ के पास नाली का ढक्कन खुला…

राजनांदगांव | शहर की सर्विस लेन में रामाधीन मार्ग की ओर जाने वाले मोड़ पर…

14 minutes ago
मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! मध्य प्रदेश में नहीं लेट होंगी ट्रेनें, तीसरी-चौथी लाइन का काम तेज

मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! मध्य प्रदेश में नहीं लेट होंगी ट्रेनें, तीसरी-चौथी लाइन का काम तेज

बुरहानपुर   मध्य प्रदेश से मुंबई जाने वाली ट्रेनें अब इटारसी रूट पर नहीं पिटेंगी, साथ…

30 minutes ago