ग्वालियर में बस-टैंकर की टक्कर को लेकर हुई मॉक ड्रिल , इंदौर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ग्वालियर

ग्वालियर में बस-टैंकर की टक्कर को लेकर मॉक ड्रिल की गई। इंदौर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में हमले किए गए।

इसमें बताया गया कि गोला का मंदिर आईटीआई तिराहे पर स्कूल बस से अमोनिया गैस से भरा टैंकर टकराया। इसके बाद पुलिस, एयर फोर्स, एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ ने मिलकर रेस्क्यू किया। इसके लिए आईटीआई चौराहे से बिरला हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

वहीं, इंदौर में एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में छप्पन दुकान इलाके में मॉक ड्रिल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को आपदा प्रबंधन, आतंकी हमले जैसी आपात स्थिति और सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के महत्व की जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल के लिए एमपी के 5 शहर चुने दरअसल, देशभर समेत मध्यप्रदेश के भी 5 शहरों- भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर और कटनी में आज मॉक ड्रिल की जानी है।केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के सभी राज्यों में होने वाली मॉक ड्रिल के लिए एमपी के इन 5 शहरों को चुना गया है। मॉक ड्रिल से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबंधित जिलों के संभागायुक्त, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी कर चुके हैं।

इन शहरों में होमगार्ड, एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ और पुलिस के जवान मॉक ड्रिल करेंगे। शाम 4 बजे से सायरन के जरिए खतरे की सूचना, ब्लैक आउट, प्रमुख सरकारी और गैर सरकारी इमारतों को सुरक्षित रखने, दुर्घटना की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने जैसी गतिविधियों की ड्रिल की जाएगी।

'दुश्मन की किसी भी गतिविधि का दिया जाएगा जवाब' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वर्तमान माहौल को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संदेश आया है। आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में मॉक ड्रिल होने वाली है।

आगे चलकर राज्य के बाकी जिलों में भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि पूरे देश में एकजुटता के साथ दुश्मन की किसी भी गतिविधि का सावधानी के साथ जवाब दिया जा सके। राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए जो-जो हो सकता है, हम सब करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और एसपी को निर्देश जारी इस संबंध में जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और एसपी को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि देश के 244 शहरों में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

7 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

8 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

8 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

8 hours ago