मोहन भागवत का करारा जवाब: ‘भारत आज भी एकजुट, चर्चिल की भविष्यवाणी हुई फेल’

इंदौर 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने कहा कि भारत विकास की राह पर तेजी से चल रहा है. जो लोग इसे नहीं मानते थे, वह अब ग़लत साबित हुए हैं. उन्होंने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का ज़िक्र करते हुए तंज कसा है. 

मोहन भागवत ने कहा कि भारत का अस्तित्व और उसकी शक्ति हमारे पूर्वजों द्वारा दिए गए उस भाव में है, जो सबमें अपनापन और भक्ति का संदेश देता है. भारत का जीवनदर्शन हमेशा से यही रहा है कि हम सब एक हैं – पेड़ और इंसान, नदी और इंसान, पहाड़ और इंसान – सबमें एक ही चैतन्य है. इसी भाव से भारत ने हजारों वर्षों तक पूरी दुनिया का नेतृत्व किया है. 

भागवत ने कहा कि भारत में यह शिक्षा बचपन से दी जाती है कि हर वस्तु में पवित्रता है. चाहे किताब हो या कागज, उसमें मां सरस्वती का वास माना जाता है. यही विद्या और संस्कार भारत की सबसे बड़ी ताकत रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इसी भाव के कारण भारत 3000 सालों तक विश्वगुरु रहा. उस समय दुनिया में कोई कलह नहीं था, पर्यावरण संतुलित था और तकनीकी प्रगति भी ऊंची थी. मानव जीवन सुखी और सुसंस्कारित था.

विश्व के लिए भारत का योगदान

भागवत ने कहा कि भारत ने कभी किसी देश को जीता नहीं, न ही किसी पर अपने धर्म या व्यापार को थोपने का प्रयास किया. जहां भी भारत गया, वहां सभ्यता और शास्त्रों के ज्ञान से जीवन को उन्नत किया. प्रत्येक राष्ट्र अपनी पहचान के साथ सम्मानित रहा, लेकिन आपसी संवाद बना रहा.

उन्होंने बताया कि विदेशी विद्वान विलियम डेली ने अपनी किताब द गोल्डन वे में भारत की इसी वैश्विक भूमिका और प्रभाव का उल्लेख विस्तार से किया है.

ब्रिटेन पर तंज

मोहन भागवत ने ब्रिटेन के मौजूदा हालात पर तंज कसा. उन्होंने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जिक्र करते हुए कहा कि चर्चिल कहते थे कि भारत आजादी के बाद बंटेगा और स्थिर नहीं रह पाएगा. लेकिन भारत एकजुट है और बंटा नहीं है. जबकि ब्रिटेन बंटवारे जैसी स्थिति में आ रही है.

आधुनिक समय की चुनौतियां

भागवत ने कहा कि आज भले ही विज्ञान और तकनीक में प्रगति हुई है, लेकिन पर्यावरण बिगड़ा है, परिवार टूट रहे हैं और माता-पिता को सड़क पर छोड़ने जैसी स्थितियां पैदा हो रही हैं. नई पीढ़ी में संस्कारों की कमी और विकृत प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं.

उन्होंने कहा कि दुनिया में हर प्रकार के प्रयोग हुए, लेकिन असली बात, यानी भक्ति और अपनापन, गायब हो गया है. यही कारण है कि आज समस्याएं बढ़ी हैं.

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : पुलिस की बैरिकेडिंग कोन सड़क किनारे बदहाल पड़ी…

राजनांदगांव : पुलिस की बैरिकेडिंग कोन सड़क किनारे बदहाल पड़ी…

राजनांदगांव| शहर के विभिन्न चौराहों और सड़क किनारे यातायात पुलिस की बैरिकेडिंग, कोन और अन्य…

2 minutes ago
राजनांदगांव : एसएमडीसी के अध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर होंगे…

राजनांदगांव : एसएमडीसी के अध्यक्ष पारस व उपाध्यक्ष दीनदयाल ठाकुर होंगे…

राजनांदगांव , शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द विकासखंड डोंगरगढ़ में विद्यालय प्रबंधन व विकास…

4 minutes ago
CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

CG : रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ, पटवारी समेत 5 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

राजनांदगांव : शहर में दस हजार पौधे लगाने की तैयारी, स्थान का निरीक्षण किया…

राजनांदगांव , शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निगम ने इस वर्ष 10 हजार…

7 minutes ago
CG : रायपुर आरा मिल से 20 घन मीटर साल लकड़ी बरामद, तस्कर सुनील गुप्ता गिरफ्तार …

CG : रायपुर आरा मिल से 20 घन मीटर साल लकड़ी बरामद, तस्कर सुनील गुप्ता गिरफ्तार …

कोरबा। वन मंडल कोरबा ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-जिला…

8 minutes ago
राजनांदगांव : तीरंदाजी में राजनांदगांव का सटीक निशाना, खिलाड़ियों ने जीते खिताब…

राजनांदगांव : तीरंदाजी में राजनांदगांव का सटीक निशाना, खिलाड़ियों ने जीते खिताब…

राजनांदगांव , दुर्ग की संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजनांदगांव की संस्कारधानी तीरंदाजी संघ जंगलपुर…

10 minutes ago