मोहन सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति का इंतजार कर रहे जनप्रतिनिधियों को दिया झटका

भोपाल
मोहन सरकार ने पांच महीने में अपना ही आदेश पलटते हुए आइएएस को निगम-मंडलों में नियुक्ति देना शुरू कर दिया है। शुरुआत राज्य वन विकास निगम से की है। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को  निगम के संचालक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

 10 सितंबर 2024 को सरकार ने निगम-मंडलों से प्रशासक एवं प्राधिकृत अधिकारियों को हटा दिया था। इनकी जिम्मेदारी विभागीय मंत्रियों को दी थी। अब फिर अफसरों की नियुक्ति शुरू होने से भाजपा में अंदरूनी विरोध तेज हो गया है।
मोहन सरकार ने दिसंबर 2023 में निगम-मंडलों के अध्यक्षों को हटा दिया था। अंदाजा लगाया गया था कि सरकार जल्द नए सिरे से राजनीतिक नियुक्तियां करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को पदेन अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल गई थी।

सितंबर 2024 में सरकार ने एक कैबिनेट बैठक में निर्णय लेने के बाद आइएएस को निगम-मंडलों से बाहर किया था तब फिर राजनीतिक नियुक्तियों के द्वार खुलने की अटकलें तेज हो गईं थीं। विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह एसीएस को अध्यक्ष मनोनीत किया है, ठीक उसी तरह राजनीतिक नियुक्ति की जा सकती है, पूर्व में ऐसा हुआ है। यदि सरकार को इसमें भी दिक्कत थी तो प्रतिनिधि नियुक्त किया जा सकता था।

तर्क- काम संभालने के लिए दिया
वन विभाग के कुछ अफसरों का तर्क है कि उक्त निगम के अध्यक्ष वन मंत्री होते हैं, जो कि रामनिवास रावत थे। विजयपुर विस उपचुनाव हारने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। तब से विभाग सीएम के पास है। सूत्रों के मुताबिक निगम से जुड़ी रूटीन बैठकों में सीएम का शामिल होना संभव नहीं होता। ऐसे में एसीएस को अस्थाई अध्यक्ष मनोनीत किया है।

चर्चा यह भी
सूत्रों के मुताबिक विभाग की जमीनें उद्योगों के नाम पर निजी हाथों में देने की तैयारी है, लेकिन वन नियमों के तहत केंद्र से सहमति जरूरी होती है, जो संभव नहीं। इसके लिए राज्य वन विकास निगम का सहारा लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पहले वन विभाग की जमीन निगम को दी जाएगी। यहां से निजी हाथों में जमीन देना आसान होगा।

फिर सुर्खियों में
सीएम ने 2024 में रातापानी अभयारण्य को रिजर्व घोषित करने की सहमति दी थी, लेकिन एसीएस बर्णवाल यह काम समय पर नहीं करवा सके। अक्टूबर में 10 हाथियों की मौत हुई थी, तब भी विभाग की पोल खुली थी। अब निगम-मंडलों में पांच माह बाद हुई किसी आइएएस की नियुक्ति से एसीएस बर्णवाल फिर सुर्खियों में है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: mohan

Recent Posts

राजनांदगांव : जिलेभर में रिमझिम बारिश, 24 घंटे में 60 मिमी बरसे बादल…

राजनांदगांव : जिलेभर में रिमझिम बारिश, 24 घंटे में 60 मिमी बरसे बादल…

राजनांदगांव , जिले में मानसून की पहली झड़ी लगी है। बीते दो दिनों से रिमझिम…

1 minute ago
राजनांदगांव : नाले से निकला मलबा सड़क किनारे छोड़ देते हैं…

राजनांदगांव : नाले से निकला मलबा सड़क किनारे छोड़ देते हैं…

राजनांदगांव | जिला अस्पताल के सामने नाले की सफाई के दौरान निकाला गया मलबा कई…

5 minutes ago
40 हजार करोड़ के सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़! प्रतिमा और कनिका देवी ने ठोका अपना दावा

40 हजार करोड़ के सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़! प्रतिमा और कनिका देवी ने ठोका अपना दावा

ग्वालियर सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की विशाल पैतृक संपत्ति के बंटवारे…

37 minutes ago
ग्वालियर के 68 हजार 378 उपभोक्ताओं को जून माह में 1 करोड़ 12 लाख 87 हजार की छूट

ग्वालियर के 68 हजार 378 उपभोक्ताओं को जून माह में 1 करोड़ 12 लाख 87 हजार की छूट

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को…

42 minutes ago
भोपाल की शाहपुरा झील पर NGT सख्त, 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की रिपोर्ट तलब

भोपाल की शाहपुरा झील पर NGT सख्त, 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की रिपोर्ट तलब

भोपाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सेंट्रल बेंच ने भोपाल की मशहूर शाहपुरा झील को लेकर…

46 minutes ago
कृषक कल्याण वर्ष-2026:प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान

कृषक कल्याण वर्ष-2026:प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान

कृषक कल्याण वर्ष-2026 प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान" छोटे किसान आसानी…

56 minutes ago