सोम डिस्टलरी पर मोहन सरकार की बड़ी कार्रवाई, बाल मजदूरी मामले में लाइसेंस सस्पेंड

भोपाल
नाबालिगों से शराब बनवाने के मामले में शराब कंपनी सोम डिस्टलरी पर मोहन सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। बता दें कि पंजाब केसरी ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद रायसेन में शराब कंपनी में छापेमारी के दौरान 59 बच्चे शराब बनाते मिले थे। सीएम डॉक्टर मोहन यादव की नाराजगी के बाद जिला आबकारी अधिकारी, तीन आबकारी SI, एक श्रम निरीक्षक नप चुके हैं। यह कार्रवाई अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है। शराब बनाने वाली कंपनी सोम डिस्टलरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

हाल ही में सोम डिस्टलरीज की शराब फैक्ट्री में छापा मारने वाले राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पंजाब केसरी से बात करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। प्रियंक कानूनगो ने बताया कि जब टीम ने सोम फैक्ट्री पर छापा मारा उस वक्त फैक्ट्री में मौजूद जिला आबकारी अधिकारी कन्हैया लाल अतुलकर खुद शराब के नशे में चूर थे और लगातार बाल संरक्षण आयोग की टीम को ही धमकाने का प्रयास कर रहे थे।

कानूनगों ने बताया कि बाल आयोग के छापे में जब नाबालिगों को शराब फैक्ट्री में काम करते हुए पकड़ा गया उसके बावजूद जिला आबकारी अधिकारी ने कलेक्टर को जो पत्र लिखकर जानकारी दी उसमें साफ तौर पर सभी आरोप को झुठलाते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने बताया की जो बच्चे पकड़े गए वह अपने माता-पिता के लिए खाना लेकर फैक्टरी पहुंचे थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : यूरिया वितरण में राहत, किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

राजनांदगांव : यूरिया वितरण में राहत, किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

राजनांदगांव । खरीफ 2026 के दौरान किसानों को यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

7 seconds ago
CG : दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम …

CG : दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम …

रायपुर । जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय…

3 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य …

CG : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य …

रायपुर । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के…

6 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर कृषि को मिल रहा नया संबल …

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर कृषि को मिल रहा नया संबल …

रायपुर । किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश…

9 minutes ago
CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर…

20 minutes ago
CG : बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत : पावर कंपनी …

CG : बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत : पावर कंपनी …

रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए…

24 minutes ago