मोहन सरकार ऑर्गन डोनर्स को देगी गार्ड ऑफ ऑनर, इस महीने से लागू हो सकता है नियम

भोपाल
 मध्य प्रदेश सरकार अंगदान को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल करने जा रही है। इस पहल के तहत अंगदान करने वाले लोगों को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके साथ ही परिवार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर सम्मानित भी किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

यह प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा संचालनालय द्वारा तैयार किया गया है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यह नई व्यवस्था सितंबर से लागू हो जाएगी। इस पहल के पीछे का विचार यह है कि अंगदान करने वाले परिवारों को दुख की घड़ी में भी गर्व का अनुभव हो।
एमपी को केंद्र से मिला सम्मान

मध्य प्रदेश सरकार के इस कदम की सराहना की जा रही है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने अंगदान के क्षेत्र में तेजी से उभरते राज्य के रूप में मध्य प्रदेश को सम्मानित किया था। राज्य में अब तक 60 ब्रेन स्टेम डेथ रोगियों का अंगदान हो चुका है। तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य पहले ही अंगदानियों को राजकीय सम्मान देने की व्यवस्था लागू कर चुके हैं। इन राज्यों में अंगदान के प्रति जागरूकता का स्तर भी अच्छा है। देश में सबसे अधिक ब्रेन डेथ रोगियों का अंगदान इन्हीं राज्यों में होता है।
पहली बार यहां हुआ ब्रेन डेथ रोगी का अंगदान

मध्य प्रदेश में ब्रेन डेथ रोगियों का अंगदान सबसे पहले इंदौर में शुरू हुआ था। उसके बाद भोपाल में होने लगा। इन दोनों शहरों के कुछ बड़े अस्पतालों में लिवर, किडनी, पैंक्रियाज (अग्नाशय), फेफड़ा और कार्निया निकालने और जरूरतमंद मरीजों में प्रत्यारोपित करने की सुविधा उपलब्ध है। कई बार जब हृदय प्रत्यारोपण के लिए स्थानीय स्तर पर मरीज नहीं मिलते हैं, तो देश के अन्य बड़े अस्पतालों से डॉक्टरों की टीम आकर हृदय ले जाती है।

ब्रेन डेथ की स्थिति में मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है, लेकिन शरीर के अन्य अंग कुछ समय तक काम करते रहते हैं। इसी दौरान इन अंगों को निकालकर जरूरतमंद मरीजों में प्रत्यारोपित किया जा सकता है। इस पहल में सरकार अंगदान के प्रति जागरूकता लाकर अधिक से अधिक लोगों को नया जीवन देने के लिए प्रेरित करना चाहती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

3 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

3 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

3 hours ago