मोहन सरकार छोटे शहरों में अस्पताल खोलने पर देगी मेगा सब्सिडी

भोपाल
मध्य प्रदेश सरकार ने हेल्थ सेक्टर में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने के लिए हेल्थ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2020 में बदलाव कर नए सिरे से लागू करने की बात कही है। इस पॉलिसी के तहत छोटे शहरों में नए मल्टी और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने पर 20 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।

यही नहीं इस काम को करने के लिए मोहन सरकार जमीन भी सस्ते दामों पर देगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मदद भी करेगी। इससे दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहर इस पॉलिसी में शामिल नहीं हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कदम

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक नई नीति बनाई है। इस नीति का नाम हेल्थ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी है। इसके तहत अगर कोई निजी कंपनी छोटे शहरों में नए अस्पताल खोलती है, तो सरकार उन्हें अच्छी खासी मदद देगी। इससे लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा और उन्हें बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस नीति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास होगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
इस तरह काम करेगी सब्सिडी

यह सब्सिडी अधिकतम 100 बेड वाले मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और 50 बेड वाले सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए उपलब्ध होगी। यह बी और सी कैटेगरी के शहरों पर लागू होगी। अगर कोई कंपनी 75 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करती है, तो उसे सीसीआईपी के तहत और भी छूट मिल सकती है। बी कैटेगरी के जिलों में मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए 15 करोड़ और सी कैटेगरी के लिए 20 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए बी कैटेगरी में 12 करोड़ और सी कैटेगरी में 16 करोड़ रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। यह सब्सिडी 7 सालों में बराबर किस्तों में दी जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

CG : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत …

चांपा । नगर के सीताराम गली के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला…

14 minutes ago
CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…

42 minutes ago
CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

48 minutes ago
CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…

53 minutes ago
CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के…

58 minutes ago
रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की…

1 hour ago