मोहन सरकार अगले 2 सालों में 25 हजार डॉक्टरों की करेगी भर्ती, जानें क्या है महिला चिकित्सा का हाल?

भोपाल

 मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करने के लिए डॉ मोहन यादव सरकार आने वाले 2 सालों में 25000 चिकित्सकों के पदस्थापना करने वाली है. सरकार ने दावा किया है कि स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जाएगी. सबसे बड़ी बात यह है कि स्त्री रोग विशेषज्ञों की सबसे ज्यादा कमी है.

मध्य प्रदेश के हर चुनाव में स्वास्थ्य व्यवस्था प्रमुख मुद्दा बनती आई है. इसी को दृष्टिगत रखते हुए अब सरकार 2 सालों में 25000 चिकित्सकों की भर्ती करने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए पीएम श्री एंबुलेंस को भी शुरू किया गया है ताकि हर वर्ग के लोगों को अच्छा और समय पर उपचार दिया जा सके. सरकार के दावों पर भरोसा किया जाए तो आने वाला 2 सालों में मध्य प्रदेश में चिकित्सकों की कमी पूरी हो जाएगी.

मध्य प्रदेश में 53% चिकित्सक ही पदस्थ

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 4000 से ज्यादा चिकित्सकों की जरूरत है. वर्तमान समय में 53% चिकित्सक ही काम कर रहे हैं जबकि 47% चिकित्सकों की कमी बताई जा रही है. वर्तमान समय में अस्पतालों की संख्या के मुताबिक 8750 चिकित्सकों की आवश्यकता है जबकि 4500 चिकित्सक ही कार्य कर रहे हैं. इनमें से कई सेवानिवृत्ति की कगार पर है.

स्त्री रोग विशेषज्ञों की सबसे ज्यादा कमी

मध्य प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाओं की चिंता करने वाली मध्य प्रदेश की सरकार ने अब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मध्य प्रदेश में स्त्री रोग विशेषज्ञों की सबसे ज्यादा कमी है. आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञों की 60% सीट खाली है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

8 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

8 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

8 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

8 hours ago