राजधानी भोपाल की 250 अवैध कॉलोनियों पर चलेगा मोहन सरकार का ‘चाबुक’!

भोपाल
 लोकसभा चुनाव की आदर्श आचारण संहिता खत्म होने में अब 5 दिन से भी कम का समय बचा है। जैसे ही आचार संहिता हटेगी एमपी में मोहन सरकार की अवैध कालोनियों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो जाएगी। चौंकाने वाली बात यह है कि पहले से दिए गए सरकारी आदेशों के बाद भी एमपी के भोपाल शहर और आसपास के इलाको में महज डेढ़ साल में 250 नई अवैध कॉलोनियां बनाई जा चुकी हैं।

बता दें कि एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देश के बाद अब सभी अधिकारी सख्ती दिखाने लगे हैं। राजस्व विभाग और नगर निगम ने इनकी लिस्ट तैयार कर ली है। अब इन्हें नोटिस भेजने के लिए आदेश बन रहे हैं। शुरुआत में 20 कॉलोनियों को नोटिस भेजे जाने हैं, नोटिस का पालन करवाने की कार्रवाई सोमवार से शुरू हो जाएगी।

कलेक्टर का कहना

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार जैसे-जैसे आदेश तैयार होते जाएंगे। उन्हें भेजना शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए कॉलोनी विकसित करने वाले को एक निश्चित समय दिया जाएगा। अगर संचालक, कॉलोनी संबंधी जरूरी अनुमति जैसे कॉलोनाइजर का पंजीयन, डायवर्सन, टीएंडसीपी, रेरा और अन्य सभी तरह की अनुमति प्रस्तुत कर देगा तो वह कार्रवाई से बच सकता है। पर यदि कॉलोनी विकसित करने वाले ने किसी तरह के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए तो सरकार उस कॉलोनी का अधिग्रहण कर लेगी। प्रदेश की सरकारी जमीनों पर नियम विरुद्ध विकसित की गई कॉलोनियों को पहले तो नोटिस भेजा जाएगा उसके बाद संबंधित पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

नगर निगम और जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई

कलेक्टर के अनुसार शहरी क्षेत्र में विकसित कॉलोनी पर नगर निगम की राजस्व टीम कार्रवाई करेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जिला प्रशासन की राजस्व टीम कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाएगी। सबसे पहले कॉलोनाइजर पर एफआईआर की जाएगी उसके बाद यहां पर प्लॉटों की नीलामी की जाएगी। लोगों से विकास शुल्क लेकर कॉलोनी को नियमित कर दिया जाएगा।

पूर्व सीएम शिवराज ने वैध करने का किया था वादा

भोपाल जिला प्रशासन के रिकॉर्ड में 576 अवैध कॉलोनियां हैं। इनमें से 321 कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है। वहीं 255 पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध कॉलोनी को वैध करने का ऐलान कर दिया था। इस फैसले की चर्चा पूरे प्रदेश में थी।
सीएम मोहन ने कहा अवैध तो अवैध है

साल 2023 के विधान सभा के चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने डॉक्टर मोहन यादव को एमपी के नए सीएम के रूप में चुना। अब इस मामले पर नई सरकार के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि अवैध तरीके से कॉलोनी बनाने से सरकार और जनता का नुकसान हुआ है। ऐसे में इन्हें वैध करना न्याय संगत नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

शिवपुरी कलेक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को लगाया चूना

शिवपुरी कलेक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को लगाया चूना

 शिवपुरी साइबर ठगों ने मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के कलेक्टर अर्पित वर्मा के नाम…

12 minutes ago
राज्यपाल डेका ने मरका गांव के स्कूल को दिए डिजिटल बोर्ड

राज्यपाल डेका ने मरका गांव के स्कूल को दिए डिजिटल बोर्ड

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में बेमेतरा जिले के ग्राम मरका के स्कूल के…

15 minutes ago
NEET Re-Exam से पहले महू में सुरक्षा में बड़ी चूक, परीक्षा केंद्र से कैमरे चोरी

NEET Re-Exam से पहले महू में सुरक्षा में बड़ी चूक, परीक्षा केंद्र से कैमरे चोरी

महू  नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रविवार को फिर से नीट की…

17 minutes ago
प्रकृति हमारी मां है, इसे रासायनिक उर्वरकों से बचाएं, प्राकृतिक खेती अपनाएं : प्रधानमंत्री मोदी

प्रकृति हमारी मां है, इसे रासायनिक उर्वरकों से बचाएं, प्राकृतिक खेती अपनाएं : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रकृति हमारी माता है और हम सब…

25 minutes ago
जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला है। आधुनिक कृषि…

29 minutes ago
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

रायपुर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी…

32 minutes ago