विवेक साहू का नामांकन भरवाने मोहन यादव, वीडी शर्मा, विजयवर्गीय रहेंगे मौजूद

 

भोपाल

कांग्रेस ने मंगलवार को नामांकन जमा करने के दौरान अपनी ताकत दिखाई, वहीं बुधवार को भाजपा यहां पर अपनी ताकत दिखाएगी। भाजपा उम्मीदवार विवेक साहू बंटी बुधवार को अपना नामांकन जमा करने वाले हैं। उनकी नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यसभा सदस्य कविता पाटिदार सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन रैली में भाजपा के लिए सुखद बात यह रहेगी कि विवेक साहू से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह भी रैली में शामिल रहेंगे।

बुधवार को भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। वहीं आमसभा का आयोजन शहर के दशहरा मैदान में किया जाएगा। पहले नामांकन दाखिल किया जाएगा। इसके बाद दशहरा मैदान पर सभा होगी। सभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा संबोधित करेंगे।

प्रतिष्ठा की सीट की जिम्मेदारी विजयवर्गीय के पास
भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। इस सीट पर जीत की जिम्मेदारी संगठन ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी है। इस सीट पर आखिरी बार पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते थे, लेकिन वे अगला चुनाव हार गए। करीब 27 साल पहले पटवा ने यह चुनाव जीता था। यहां से भाजपा सिर्फ एक ही बार जीत है। छिंदवाड़ा मूल रूप से कमलनाथ का गढ़ है। लोकसभा के पिछले चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटें हार गई थी, केवल छिंदवाड़ा सीट पर ही वह जीत दर्ज कर सकी थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

55 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

1 hour ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

1 hour ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

1 hour ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

2 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

2 hours ago