​कुंभ में माला बेचने वाली महेश्वर की मोनालिसा ने साइन की फिल्म, फरवरी में शुरू होगी शूटिंग

 महेश्वर

मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले से मिला महाकुंभ में माला-मनके बेचने वाली मोनालिसा के फिल्मों में आने की खबर अगर आपको अब तक झूठी लग रही थी तो ये खबर आपके लिए है। जल्द ही हाथों में माला लेकर बेचने वाली मोनालिसा फिल्म में नजर आएंगी। खबर है कि 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए उन्हें राइटर-डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने साइन किया है, जिन्होंने 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' फिल्म बनाई थी। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

बुधवार को मोनालिसा ने महेश्वर में फिल्म भी साइन कर ली है। फिल्म में इनका रोल क्या होगा, इसकी भी जानकारी सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि वो मेन लीड में आर्मी मैन की बेटी का रोल अदा करेंगी। भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर हिंसा के बीच एक लव स्टोरी होगी, जिसमें बेटी के स्ट्रगल को दिखाया जाएगा।

20 करोड़ रुपये के बजट में बन रही ये फिल्म

बता दें कि इस फिल्म को अक्टूबर में इसे रिलीज करने का प्लान है। करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। सनोज मिश्रा 'राम जन्मभूमि', काशी टू कश्मीर', 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' जैसी कई और फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग मणिपुर के इंफाल समेत अन्य इलाकों, दिल्ली और लंदन में होगी।

डायरेक्टर बोले- टीम उन्हें बेसिक चीजें सिखाएगी

जहां तक मोनालिसा की शूटिंग की बात है तो ये मार्च या अप्रैल में शुरू होगी। सनोज मिश्रा ने कहा, 'तब तक उन्हें टीम बेसिक चीजें सिखाएगी। यह एक चैलेंजिंग काम होगा, जिसे हम लोगों ने एक्सेप्ट किया है।'

मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले से मिले डायरेक्टर

बंजारा समुदाय की मोनालिसा अपनी आंखों की वजह से महाकुंभ में खूब चर्चा में रहीं। मोनालिसा की सादगी पर फिदा सनोज ने कहा, 'मैं प्रयागराज में मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले से मिला और उसे फिल्म में काम दिलाने की बात कही थी। कुछ दिन बाद पता चला कि वे लोग महेश्वर लौट आए हैं। मैंने उनके परिवार के साथ करीब तीन घंटे का समय बिताया। मैं इस लड़की को देश-दुनिया में दिखाना चाहता हूं। मैं उसका कल्चर अच्छे मुकाम पर ले जाना चाहता हूं। मैं बंजारा समुदाय के सपने को लॉन्च करने जा रहा हूं।'

मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी

कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग से पहले उन्हें मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बता दें कि कुंभ में अचानक इंटरनेट पर वायरल होने के बाद मोनालिसा की सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व ने मेले में आने वाले लोगों का ध्यान खींचा। तभी सनोज मिश्रा ने सोच लिया कि मोनालिसा को वह अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: ​Monalisa

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

2 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

2 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

2 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago