MP Board 10th, 12th Results 2024 का इंतजार 17 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को, उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा

भोपाल
 मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए तथा नतीजों (MP Board 10th, 12th Results 2024) का इंतजार कर रहे 17 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं की 1 करोड़ 10 लाख से अधिक उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य आज यानी बुधवार, 10 अप्रैल 2024 को पूरा कर लिया गया। मण्डल के अधिकारियों ने बताया कि 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन तथा 5वीं व 8वीं की परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के चलते इस बार मूल्यांकन कार्य में देरी हुई।

 नतीजे 10 दिनों के भीतर

इसके साथ ही MPBSE के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाने के बाद 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल (MP Board 10th, 12th Results 2024) तैयार किया जाएगा। इस कार्य में 10 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है तो एमपी बोर्ड हाई स्कूल तथा हायर सेकेंड्री के परिणामों की घोषणा 20 अप्रैल 2024 तक कर सकता है।

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (MPBSE 10th, 12th Results 2024) तैयार कर लेने के बाद नतीजे जारी करने की तिथि व समय (Date and Time) का औपचारिक तौर पर ऐलान करेगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा एक अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसे स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर देख सकेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

दूसरी तरफ, MPBSE हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट्स की निर्धारित तिथि व समय पर घोषणा के बाद परीक्षाफल देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mpreuslts.nic.in पर करेगा। स्टूडेंट्स इन लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर की डिटेल भरकर सबमिट करके परिणाम MP Board 10th, 12th Results 2024) देख सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर किसान…

26 minutes ago
नीट (UG) परीक्षा-2026 की सुरक्षा एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर तैयारियों की व्यापक समीक्षा

नीट (UG) परीक्षा-2026 की सुरक्षा एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर तैयारियों की व्यापक समीक्षा

भोपाल प्रदेश में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा…

46 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की…

51 minutes ago
अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर रोक नहीं लगा सकेंगे कलेक्टर, सरकार ने सीमित किए अधिकार

अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर रोक नहीं लगा सकेंगे कलेक्टर, सरकार ने सीमित किए अधिकार

भोपाल  प्रदेश में अवैध कालोनी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री रोकने या उस पर…

54 minutes ago
एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

 भोपाल भोपाल के बाद सरकार ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत में वृद्धि के…

1 hour ago
24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…

1 hour ago