एक लाख से अधिक लोगों को मिला पक्का घर, शहडोल जिले की 23 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण

भोपाल
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में शहडोल जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहाँ एक लाख 16 पात्र हितग्राहियों को पक्के घर की सौगात दे दी गई है। यहाँ की 23 ग्राम पंचायतें तो ऐसी हैं, जिन्होंने अपने सभी पात्र हितग्राहियों को इन आवास योजनाओं से लाभान्वित कर अपना शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। सरकार की मंशा के अनुरूप यहाँ हर पात्र व्यक्ति को पक्के घर के साथ-साथ पीएम उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाला सिलेन्डर, हर घर बिजली, हर घर नल से जल, गांव तक पहुंच रोड सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आहार एवं कौशल उन्नयन से जुड़ी सभी योजना लाभ भी दिया जा रहा है।

शहडोल जिले में 31 अगस्त 2024 तक जनपद पंचायत ब्यौहारी में 18 हजार 753, जनपद पंचायत बुढ़ार में 25 हजार 394, जनपद पंचायत गोहपारू में 14 हजार 614, जनपद पंचायत जयसिंहनगर में 25 हजार 32 एवं जनपद पंचायत सोहागपुर में 16 हजार 223 आवास पूर्ण कर संबंधित हितग्राहियों सौंप दिये गये हैं। यहां अनुसूचित जनजाति वर्ग के 58 हजार 932 परिवारों, अनुसूचित जाति वर्ग के 9 हजार 255 परिवारों तथा अन्य वर्गों के 31 हजार 829 परिवारों के आवास पूरे कर लिये गये हैं। जिले की 23 ग्राम पंचायतों ने अपने सभी चिन्हित हितग्राहियों के आवासों का समय-सीमा में निर्माण पूरा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति कर ली है। यहां की 12 ग्राम पंचायतों ने 500 से अधिक पक्के घरों का निर्माण पूरा कर लिया है। ग्राम पंचायत कुंआ में सर्वाधिक एक हजार 29 आवास तैयार किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न श्रेणी की आवास योजनाओं के तहत शहडोल जिले में एक लाख 3 हजार 713 पक्के आवास मंजूर किये गये हैं। इनमें से 1 लाख 16 आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। शेष आवासों का निर्माण तेजी से जारी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर मंत्री नेताम का बड़ा बयान, शिकायतों पर प्रशासन करेगा त्वरित कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…

22 minutes ago
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…

27 minutes ago
जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल से ही प्रकृति का उद्भव और जीवन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…

32 minutes ago
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…

1 hour ago
आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा

भोपाल  जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन रवीन्द्र भवन, भोपाल में…

1 hour ago
धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा

धमतरी. रायपुर के नकटी गांव के बाद धमतरी के कोलियारी गांव में अतिक्रमण हटाने की…

1 hour ago