विद्यार्थियों में मानवीय जीवन मूल्यों का बोध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगा एमओयू : मंत्री श्री परमार

भोपाल

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की उपस्थिति में मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग एवं राज्य आनंद संस्थान (आनंद विभाग) के मध्य समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गये। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि श्रेष्ठ नागरिक निर्माण करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का ध्येय है। इस एमओयू का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में, उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में मानवीय जीवन मूल्यों बोध की शिक्षा दिया जाना है। इस एमओयू में दोनों उपक्रम, सहयोगी के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अंतर्गत "उच्च शिक्षा संस्थानों में मानवीय मूल्य एवं नैतिकता पर आधारित शिक्षा" विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करेंगे।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य है कि जब युवा अध्ययन के उपरांत समाज में जाएं तो वे जिस भी क्षेत्र में कार्य करें, वे अपना श्रेष्ठतम योगदान देते हुए एवं मानवीय मूल्यों को आत्मसात करते हुए मानवता की सेवा कर सकें। मंत्री श्री परमार ने कहा कि हर व्यक्ति का जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करने का भाव, बोझ न होकर स्वाभाविक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना कार्य समय पर पूर्ण करने में भी आनंद की ही अनुभूति होती है।

आयुक्त उच्च शिक्षा श्री निशांत वरवड़े, राज्य आनंद संस्थान से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष कुमार उपस्थित थे।

समझौता ज्ञापन (MOU) के उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की कार्ययोजना

एमओयू के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत समस्त शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षक एवं विद्यार्थियों के जीवन में आंतरिक आनंद के महत्व एवं विद्यार्थियों में मानवीय जीवन मूल्य संवर्धन के लिए अभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। आनंद के विषय में ज्ञान और संसाधन के रूप में उचित प्लेटफॉर्म तैयार कर दीर्घकालिक प्रयास किए जाएंगे। दोनों उपक्रमों के मध्य आनंद विषयक शोध कार्यों को बढ़ाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा। यह कार्य चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। इसमें सर्वप्रथम 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के समस्त प्राचार्यों एवं समस्त क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों के लिए तीन दिवसीय मानवीय जीवन मूल्य संबंधी कार्यशाला का आयोजन होगा। प्रत्येक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में चरणबद्ध रूप से 5-5 शिक्षकों के लिए 6 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा। प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से, विद्यार्थियों के साथ कक्षाओं में निर्धारित सत्रों में मानवीय जीवन मूल्यों पर संवाद का आयोजन होगा। शैक्षणिक सत्र के मध्य अथवा अंत तक आयोजित समस्त कार्यशालाओं के आकलन तथा निष्कर्ष के आधार पर आवश्यक संशोधन/परिवर्तन के साथ, आगामी सत्र की कार्यशालाओं के प्रभावी आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : हिरलाभाटा में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 24 जून तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…

15 minutes ago
CG : आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

CG : आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों…

17 minutes ago
महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक पर बड़ी कार्रवाई, छापे में 9.5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक पर बड़ी कार्रवाई, छापे में 9.5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

इंदौर इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण…

24 minutes ago
छत्तीसगढ़ की ‘सुपर गर्ल’ चारू पांडेय का कमाल, SSC से बैंक-रेलवे तक 19 सरकारी नौकरियों में सफलता

छत्तीसगढ़ की ‘सुपर गर्ल’ चारू पांडेय का कमाल, SSC से बैंक-रेलवे तक 19 सरकारी नौकरियों में सफलता

रायपुर  किसी ने क्या खूब कहा है कि "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं…

34 minutes ago
CG : उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत …

CG : उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत …

कोरबा । उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान समारोह (दिनांक 21, 22, एवं…

43 minutes ago
CG : सुशासन को धरातल पर उतारने सख्त निर्देश, जनता के काम में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही …

CG : सुशासन को धरातल पर उतारने सख्त निर्देश, जनता के काम में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही …

सुकमा । जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए…

52 minutes ago