सबसे ऊँची माउंट कोसियुज्को पर तिरंगा लहरा कर पर्वतारोही कुशवाह पहुँचे भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई
भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊँची माउंट कोसियुज्को पर तिरंगा लहरा कर भोपाल पहुँचने पर पर्वतारोही भगवान सिंह कुशवाह को उनकी प्रशंसा कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। कुशवाह ने 15 अगस्त के दिन वहाँ पर सर्वप्रथम पहुँचकर “हर घर तिरंगा’’ अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज लहराया और राष्ट्रीय गान गाकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। कुशवाह खेल एवं युवा कल्याण विभाग की राज्य वॉटर स्पोर्ट अकादमी के कर्मचारी हैं। कुशवाह माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले मध्यप्रदेश के पर्वतारोही भी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में कुशवाह को साहसी खेल में विक्रम अवार्ड से सम्मानित करते हुए ऊर्जा विभाग शासकीय सेवा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। कुशवाह ने संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता से सौजन्य भेंट की। इस पर गुप्ता ने कुशवाह का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
कुशवाह ने किये अपने अनुभव साझा
देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना और उनके इस साहसपूर्ण कदम के लिये स्वयं कुशवाह ने इस रोमांचक एडवेंचर सफर के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दुनिया में टॉप 7 चोटियाँ हैं, जिसमें आस्ट्रेलिया महाद्वीप की माउंट कोसियुज्को चोटी शामिल है। माउंट कोजियास्को चोटी की ऊँचाई 2228 मीटर है। इस चोटी पर चढ़ाई के दौरान -50 से -70 तक तापमान था। माउंट कोसियुज्को चोटी की चढ़ाई के लिये भारतीयों ने प्रतिभागिता की थी। दिनांक 15 अगस्त, 2024 को मैंने बर्फ पर 8 किलोमीटर चढ़ाई कर भारतीय समय अनुसार प्रात: 9.22 मिनट पर सबसे पहले पहुँचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए राष्ट्रीय गान गाने वाला पहला भारतीय बनने का अवसर प्राप्त हुआ। कुशवाह 11 अगस्त, 2024 को भोपाल से दिल्ली, दिल्ली-हांगकांग और हांगकांग से सिडनी पहुँचे थे।
जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…
रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…
दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…
कवर्धा । जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी…
दुर्ग । गृह मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री…
णमोकार मंत्र की गूंज के बीच जैन समाज ने दी अहिंसा और करुणा की प्रेरणा…