भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मंत्रालय में पर्वतारोही कु. प्रीति परमार ने भेंट की। सीहोर जिले की 12 वर्षीय बेटी कु. प्रीति परमार ने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रस की चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सफलता के लिए कु. प्रीति को बधाई दी। भेंट के अवसर पर आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर उपस्थित थे। कु. प्रीति ने इस सफलता का श्रेय परिजन और बड़े भाई चेतन परमार को दिया है जो उनके कोच और मार्गदर्शक भी हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा विधायक की अनुशंसा पर 4 लाख की आर्थिक मदद भी की थी जिससे कु. प्रीति को इस साहसिक अभियान में कोई आर्थिक परेशानी न हो। कु. प्रीति ने गत 16 अगस्त रात 1:00 बजे बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और 9 घंटे के भीतर शिखर तक पहुंच गईं। कु. प्रीति के साथ उनके भाई चेतन परमार भी थे जिन्होंने भी पहली ही कोशिश में इस पर्वत को फतह किया। उनकी योजना थी कि वे 15 अगस्त को पर्वत के शिखर पर पहुंचें, लेकिन अत्यधिक खराब मौसम के कारण उन्हें इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बावजूद, कु. प्रीति और चेतन ने अपने दृढ़ संकल्प और साहस के बल पर इस चुनौती को पूरा किया। कु. प्रीति की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। एल्ब्रस पर्वत, जिसकी ऊंचाई 5,642 मीटर है, को फतह करना हर पर्वतारोही का सपना होता है। प्रीति ने इस चुनौती को स्वीकार कर इसे पूरा किया, जो उनकी असाधारण क्षमता और हिम्मत को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कु. प्रीति को पर्वतारोहण बैग और उपहार भी प्रदान किये। खेल संचालक रवि गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भोपाल मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…
रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…
धार धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…
बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय…
धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9…