भोपाल के चौकसे नगर में पसरा मातम, एक ही घर से उठी छह अर्थियां

भोपाल.
संयुक्त रूप से रह रहे पांडे परिवार के छह लोगों की देवी धाम सलकनपुर से पोते का मुंडन कराकर लौटते समय भैरव घाटी पर सड़क हादसे में मौत की सूचना से चौकसे नगर में शुक्रवार शाम से ही मातम पसर गया। जिस टैक्सी कार से दुर्घटना हुई, वह भी इसी कालोनी की था। हादसे में चालक की भी मृत्यु हो गई। हादसे में जान गवांने वाले राजेंद्र प्रसाद पांडे, उनकी पत्नी अर्पणा के अलावा उनके भाई शारदा प्रसाद पांडे और परिवार के दो अन्य सदस्यों का आज छोला विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार क‍िया गया। वहीं चालक की अर्थी भी उसके घर से उठेगी। मोहल्ले में माहौल गमगीन है।

शुक्रवार को जहां परिवार के 5 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, घायल 6 माह के बच्चे की भी शनिवार को मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है। चौकसे नगर निवासी राजेश सेठ ने बताया कि परिवार के मुखिया शारदा प्रसाद पांडे सेल टैक्स, इनकम टैक्स के सलाहकार थे। उनके छोटे भाई राजेद्र प्रसाद पांडे सेवानिवृत्त शिक्षक थे।

पड़ोसी सचिन नीखरा ने बताया कि शुक्रवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर परिवार के पांच माह के नन्हे पोते का मुंडन करवाने के लिए परिवार सुबह कालोनी के किराना व्यापारी की टैक्सी से हंसी खुशी सलकनपुर रवाना हुआ था। शाम के समय भीषण दुर्घटना में पांडे परिवार के पांच लोगों की मौत की सूचना मिलते ही कालोनी में मातम पसर गया। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि परिवार में छोटे स्तर पर आइसक्रीम बनाने का काम भी होता था। त्योहार के अवसर पर हुई दर्दनाक घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। वहीं इस ह्दय विदारक घटना के बाद लोग शोकाकुल स्वजनों को सांत्वना देने घर पहुंच रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

49 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

59 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

1 hour ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

1 hour ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

1 hour ago