मध्यप्रदेश

MP : जिला अस्पताल में रखे अज्ञात शवों में पड़ गए थे कीड़े, कलेक्टर के निर्देश पर दफनाए गए

दमोह जिला अस्पताल के शव गृह में रखे दो अज्ञात शवों को सोमवार शाम कलेक्टर मयंक अग्रवाल के आदेश के बाद मुक्ति धाम में दफना दिया गया। यह दोनों शव लावारिस थे और अस्पताल के शव गृह में रखे थे, लेकिन नगर पालिका सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण इन्हें दफनाया नहीं जा सका था। जिससे शवों में कीड़े लग गए थे और उनसे बदबू आने लगी थी, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कलेक्टर को दी। कलेक्टर अग्रवाल के निर्देश पर एसडीम आरएल बागरी के नेतृत्व में शवों का पंचनामा किया गया। कलेक्टर के आदेश पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने शाम को इन शवों को दफना दिया। दफनाने की कार्रवाई सोमवार देर शाम तक की गई। बता दें कि पहला अज्ञात शव देहात थाना क्षेत्र आने वाली सागर नाका चौकी के रेलवे ट्रैक पर मिला था। वहीं दूसरा शव जिले के तारादेही थान क्षेत्र में मिला था। तीसरे शव का किया अंतिम संस्कारएक तीसरे शव का अंतिम संस्कार अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। बता दें, 13 जून को दमोह के अस्पताल चौराहा स्थित मानस भवन के सामने रह रहा गुलाब चंद्र पिता दयालीराम रैकवार 68 वर्ष जब बीमार हो गया, तो उसे दमोह के युवा प्रकाश गोस्वामी ने मानवीयता का परिचय देते हुए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में इलाज चल रहा था। इस दौरान 1 अक्टूबर की रात्रि में उसकी मौत हो जाने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक शुभनारायण यादव द्वारा की गई। इसके बाद दमोह के युवाओं ने ठाना कि क्यों ना इसका अंतिम संस्कार करें। दमोह वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके और रेंजर दमोह विक्रम चौधरी के निर्देशन में डिपो में पदस्थ वन विभाग अधिकारी अवस्थी द्वारा अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की व्यवस्था की गई और उसके बाद मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

35 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…

45 minutes ago
CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

54 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

59 minutes ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

1 hour ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

1 hour ago