भोपाल : शनिवार, जून 17, 2023
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद और नगर परिषद के सहायक यंत्री तथा कार्यपालन यंत्री की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने की शक्तियों को बढ़ा कर लगभग दोगुना कर दिया गया है।
मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगर पालिका परिषद और नगर परिषद के सहायक यंत्रियों को नवीन कार्यों के लिए 1 लाख से बढ़ा कर 2 लाख तथा मरम्मत कार्यों लिए 50 हजार से बढ़ा कर 1 लाख रूपये तक की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के अधिकार दिये गए हैं। कार्यपालन यंत्री को नवीन कार्यों के लिए 2 करोड़ से बढ़ा कर 3 करोड़ तथा मरम्मत कार्यों के लिए 5 लाख से बढ़ा कर 10 लाख रूपये तक की तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के लिए शक्तियाँ प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा है कि इस संशोधन से नगर पालिका परिषद/नगर परिषद के स्तर पर विकास कार्यों को कराये जाने में आसानी होगी।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद/नगर परिषद के स्तर पर कई कार्यों में तकनीकी स्वीकृति दिये जाने के प्रकरण संभागीय कार्यालयों में प्रेषित किये जाते थे। इस कठिनाई को दूर करने के लिए विभिन्न जन-प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान से तकनीकी स्वीकृति की शक्तियों को बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था।
जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…
बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चोरी…
भिलाईनगर । भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का तबादला कर उन्हें अपर…
रायपुर. प्रदेश में उद्योगों को अपने प्रत्येक हेक्टेयर क्षेत्र में न्यूनतम 2,500 पौधे लगाने होंगे।…
खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…